पुर्तगाली व्याकरण के अभ्यास आपको धाराप्रवाह बनाने के एक कदम निकट लाते हैं

पुर्तगाली व्याकरण। इसे क्यों सीखें?

जब आप भाषाएँ सीखना शुरू करेंगे तब पुर्तगाली व्याकरण सीखना सबसे कठिन और उबाऊ कार्य लग सकता है। ज्यादातर पुर्तगाली शिक्षक आपको व्याकरण के नियमों से पढ़ाना शुरू करेंगे। शायद यही कारण था कि आपको स्कूल में पुर्तगाली व्याकरण के अभ्यास करना नापसंद था। हम आपको दोष नहीं देते हैं। हमें भी ऐसा ही लगता है।
हालाँकि ये वो पहली चीज नहीं है जो आपको सीखनी है, यह जानकार की पुर्तगाली व्याकरण का अपना महत्व है और देर-सवेर आपको इससे निपटना ही होगा। इसका रहस्य है उन पाठ्यक्रमों को सीखना जो अंतहीन नियमों को पढ़ने की आवश्यकता के बिना ही आपको व्याकरण सीखाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। कैसे? मूल निवासियों की बातचीत को सुनते हुए पुर्तगाली व्याकरण के बुनियादी नियमों के सार को ग्रहण करते हुए। बच्चे ऐसे ही सीखते हैं। 5 वर्ष की आयु में, बच्चे पहले से ही अपनी मूल भाषा में पारंगत हो जाते हैं। ऐसा कैसे हो सकता है? उस आयु में उन्हें ये भी नहीं पता होता है कि क्रिया क्या होती है। ऐसा इसीलिए है कि वे अपने अभिभावकों को बातचीत करते हुए सुनते हैं। यही आपके लिए भी सबसे अच्छा तरीका रहेगा। ठीक इसी तरह से हम, Mondly में, पुर्तगाली व्याकरण को सिखाते हैं और दुनियाभर में लाखों लोग हमारी अभिनव ऐप की सराहना करते हैं। मूल निवासियों को सुनकर, आप वास्तविक जीवन में होने वाली बातचीत में प्रयोग की जाने वाली पुर्तगाली व्याकरण के उन्नत नियमों को जान सकेंगे तब भी जब आपने कभी स्वयं वे नियम नहीं पढ़ें होंगे।

पुर्तगाली व्याकरण सीख रहें हैं

पुर्तगाली व्याकरण के अभ्यास मज़ेदार भी हो सकते हैं

पुर्तगाली व्याकरण के अभ्यास

क्या आपने कभी सोचा था कि आप व्याकरण सीखना इतना पसंद करेंगे? पुर्तगाली व्याकरण सीखना उबाऊ या फिर कठिन बिलकुल नहीं होना चाहिए। इसीलिए हमारे विश्वस्तरीय भाषाविदों ने मज़ेदार और मैत्रीपूर्ण पुर्तगाली व्याकरण के अभ्यास बनाए हैं ताकि आप पुर्तगाली सीखने का आनंद ले सकें।
ऐप के अंदर, आपको 3 अलग-अलग श्रेणियाँ मिलेंगी जो ऑनलाइन पुर्तगाली व्याकरण सीखाने के लिए समर्पित हैं। प्रत्येक श्रेणी में 7 या 8 व्याकरण के लेसन हैं जिनमें से हर एक को पूरा करने में 5 मिनट का समय लगता है। प्रत्येक लेसन पुर्तगाली व्याकरण के अभ्यासों से परिचित करवाता है जब भी आप पढ़ते हैं, मूल निवासियों को सुनते हैं, लिखते हैं और बोलते हैं। विज्ञान पर आधारित, हमारे अभ्यास विशेष रूप से बनाए गए हैं आपकी भागीदारी के लिए और पुर्तगाली सीखना जितना संभव हो सके उतना ही सरल और मज़ेदार बनाने के लिए।

पुर्तगाली व्याकरण के अभ्यास

शामिल हो जाइए पुर्तगाली व्याकरण सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में!

Mondly पुर्तगाली ऐप
Mondly पुर्तगाली ऐप
Mondly पुर्तगाली ऐप
Mondly Reviews

1 000 000+ + रेटिंग

Mondly को नामांकित किया गया था"संपादक की पसंद" गूगल प्ले में और "सर्वश्रेष्ठ नई ऐप" एप्पल के द्वारा।

Explore Mondly app in AppGalery

वास्तविक जीवन की स्थितियों के लिए पुर्तगाली व्याकरण के अभ्यास

पुर्तगाली व्याकरण ऑनलाइन

हम समझते हैं कि पुर्तगाली व्याकरण के अभ्यासों को आपको वास्तविक जीवन की बातचीत के लिए तैयार करना चाहिए। स्कूल में, आपको आमतौर पर संयुग्मन, सर्वनाम और क्रियाएँ याद रखने के लिए मजबूर किया जाता था। यह सीखने को कठिन बना देता है और यहाँ तक कि कुछ वर्षों के बाद भी, आप शायद वास्तविक बातचीत नहीं कर पाएँ। पूरी दुनिया में लाखों लोग ठीक ऐसी ही स्थिति में हैं।
इसीलिए हमारे भाषा विशेषज्ञों ने भाषा सीखने का एक ऐसा अनुभव बनाया है जहाँ पर आप पुर्तगाली व्याकरण का प्राकृतिक तौर पर अभ्यास कर सकते हैं, वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में बुने हुए वास्तविक वाक्यों को विकसित करके। रेस्तरां में भोजन का ऑर्डर दें। अपने दिन के बारे में किसी मूल वक्ता के साथ कोई आम सी बातचीत करें। आप जिन किताबों को पढ़ते हैं उनके बारे में बातें करने के तरीकों को खोजें। ये सभी व्याकरण के अभ्यास किन्हीं ख़ास थीमों पर बनाए गए हैं ताकि आपके सीखने को बढ़ावा दिया जा सके।
कुछ ख़ास संयोजन सीखना चाहते हैं? हमारे डिमांड पर उपलब्ध संयोजन सारणी के साथ आप किसी भी अभ्यास के दौरान क्रियाओं पर क्लिक कर सकते हैं और आप उनके संयोजन देख पाएँगे। अब वर्तमान, भूत और भविष्य काल सब चुटकियों में आपको उपलब्ध हैं। इससे भी बेहतर बात है कि, अपनी व्याकरण के स्तर के आधार पर, आप पुर्तगाली व्याकरण सीखने का चुनाव कर सकते हैं शुरूआती, माध्यम व्याकरण या फिर सीधे उन्नत पुर्तगाली व्याकरण के अभ्यासों पर जाकर। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आपकी पुर्तगाली का स्तर क्या है, Mondly के साथ आप अपनी शिक्षा का सबसे अधिक लाभ उठा पाएँगे।

पुर्तगाली व्याकरण ऑनलाइन

क्या आप जानते थे?

पुर्तगाली लैंडमार्क

पुर्तगाली लोग बेहद मिलनसार होते हैं, लेकिन इस बात को हल्के में मत लें। यदि आप किसी पुर्तगाल या ब्राज़िल के व्यक्ति को अच्छी तरह से जानते हैं, तो आप उनसे बात करते समय "tu" का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन, यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिससे आप अभी-अभी मिले हैं, तो उन्हें संबोधित करने के लिए औपचारिक शब्द "você (आप)" का उपयोग करना सम्मानजनक होगा। यदि आप अजनबियों के समूह को संबोधित कर रहे हैं, तो आप बहुवचन शब्द "vocês (तुम लोग)" का उपयोग कर सकते हैं। इससे और भी विनम्र होने के लिए, आप "senhora" अर्थात "मैडम/लेडी" या फिर "senhorita" अर्थात "मिस/सुश्री" के साथ महिलाओं को संबोधित कर सकते हैं। जिन पुरुषों से आप बस अभी मिले हैं, आप अंग्रेजी में "senhor" के समकक्ष पुर्तगाली शब्द "सेन्होर" का उपयोग कर सकते हैं।
जहाँ व्याकरण के नियमों की बात आती है तो, पुर्तगाली भाषा शब्द-क्रम में अंग्रेज़ी भाषा के समान ही है। आप सब्जेक्ट (विषय) से शुरू करते हैं, फिर क्रिया को जोड़ते हैं और ऑब्जेक्ट (वस्तु) के साथ समाप्त करते हैं। एक सरल सा उदाहरण है "O gato comeu o rato" जिसका अनुवाद करने पर मतलब होता है "बिल्ली ने चूहे को खा लिया"।

पुर्तगाली लैंडमार्क

Mondly के साथ पुर्तगाली व्याकरण सीखने के वाकई में लाभ हैं

पुर्तगाली व्याकरण सरल और मज़ेदार लगेगी

हमारे भाषाविदों नें पुर्तगाली के ऐसे अभ्यास बनाए हैं जिससे लगेगा कि मानो आप एक गेम खेल रहे हों। असली मुद्दा है: आप पुर्तगाली व्याकरण को अनायास ही समझ लेंगे। कुछ ही समय में, आपको अपने पुर्तगाली कौशल के लिए मूल वक्ताओं से बधाईयाँ भी मिलने लगेंगी।

स्मार्ट तरीके से पुर्तगाली सीखें

पुर्तगाली व्याकरण के कठिनतम हिस्सों को सबसे पहले सीखने की बजाए, हम आपको सबसे अधिक प्रयोग किए जाने वाले पुर्तगाली शब्दों और वाक्यों की यात्रा पर ले जाएँगे। इसका अर्थ है कि आप वहाँ से सीखना शुरू करते हैं जहाँ से सीखना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

दोस्तों के साथ पुर्तगाली सीखें

पुर्तगाली सीखना कभी-कभी बहुत भरी काम लगता है। इसीलिए हमने भाषा के लीडरबोर्ड बनाएँ हैं ताकि आप सीखने के साथ-साथ प्रेरित भी होते रहें। दोस्तों और सारी दुनिया के साथ प्रतिस्पर्धा करके खेल-खेल में पुर्तगाली सीखें।

पुर्तगाली में वास्तविक बातचीत के लिए तैयार हो जाएँ

हमारे विश्व स्तरीय भाषाविदों के द्वारा बनाए गए प्रत्येक पुर्तगाली अभ्यास आपको वास्तविक बातचीत के एक कदम और पास लाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। इसीलिए हमने आपके लिए बोलने वाले अभ्यास बनाए हैं ताकि आप जो पुर्तगाली व्याकरण सीखें उसे बोलने का अभ्यास भी करें।

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में पुर्तगाली सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित