पुर्तगाली के वाक्यांश एवं अभिव्यक्ति जो आज आप सीख सकते हैं

पुर्तगाली के सबसे आम वाक्यांशों को सीखना शुरू करें

पुर्तगाली एक आकर्षक और मधुर भाषा है और माना जाता है कि यह विश्व की सबसे ख़ुशी की भाषा है। इसीलिए, क्यूँ ना हम कुछ बुनियादी पुर्तगाली वाक्यांशों और अभिव्यक्तियों को सीखें ताकि आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी हो और इस प्रक्रिया में आपको ख़ुशी भी मिले?
पुर्तगाली भाषा में अनंत वाक्य हैं जिससे कि सीखना थोड़ा कठिन लग सकता है। चलिए हम आशावादी बने रहते हैं। हमारे पास एक अच्छी ख़बर है: आपको धाराप्रवाह पुर्तगाली बोलने के लिए बस पुर्तगाली वाक्यों की कुल संख्या का मात्र एक अंश को ही जानना होगा। उदाहरण के लिए, कम से कम सिर्फ 100 शब्दों को जानकार ही आप पुर्तगाली के कोई भी टेक्स्ट को 50% तक समझ लेंगे। ये सही है! आपको नहीं जाननी होंगी पुर्तगाली के अंदर और बाहर की पेंचीदा बातें, ब्राज़िल के किसी व्यक्ति के साथ एक वास्तविक बातचीत को करने के लिए।
इसका रहस्य है पुर्तगाली भाषा को स्मार्ट तरीके से सीखना। पुर्तगाली के सबसे आम वाक्यांशों और अभिव्यक्ति से शुरू करें और वहाँ से आगे बढ़ें। एक के बाद एक वाक्यों को सीखने से, आप स्वयं को धाराप्रवाह बनने के एक कदम और पास पाएँगे। उसके बाद, इस ज्ञान को समाहित करने के लिए, आपने जो पुर्तगाली के वाक्य सीखें हैं उनका वास्तविक बातचीत में प्रयोग करें। इसीलिए, क्यूँ ना आज ही पुर्तगाली सीखने की तरफ अपना पहला कदम लिया जाए? चलिए कुछ आम पुर्तगाली वाक्यों को देखते हैं जिन्हें आप अभी ही सीख सकते हैं। ये सिर्फ एक अंश मात्र ही हैं मूल वक्ताओं के द्वारा बोले गए वाक्यांशों के जिन्हें आप Mondly पर सुन सकते हैं, हमारी उच्च श्रेणी वाली भाषा सीखने की ऐप जिसे दुनियाभर में लाखों लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है।

लोग पुर्तगाली सीखते हुए

पुर्तगाली के शीर्ष 10 वाक्यांश और वाक्य जो आपको पता होना चाहिए

हमने पुर्तगाली के सामान्य अभिव्यक्तियों की एक लिस्ट बनाई है जिससे बिना समय गवाएँ आपको पुर्तगाली की बुनियादी बातचीत में सहायता मिलेगी। चलिए शुरू करें!

  1. 1. Bom dia. = सुप्रभात।

    यदि आप स्वयं को पुर्तगाल में पाएँ तो प्रतिदिन सुबह "हाय" कहना बड़ा विनम्र माना जाएगा क्योंकि पुर्तगाली वक्ता वाकई में बहुत मिलनसार होते हैं। "शुभ प्रभात" अंग्रेज़ी में होता है "Bom dia"।
    अब एक मूल वक्ता के द्वारा अभिवादन का आनंद लें

    Bom dia.

  2. 2. Boa tarde. = दोपहर के बाद नमस्कार।

    मगर क्या होगा जब यही दिन में कुछ समय बाद हो और आप किसी ब्राज़िल के व्यक्ति का अभिवादन करना चाहते हों? तो कहें, "शुभ अपराह्न" पुर्तगाली में होगा "Boa tarde"।
    अब सुनें कि कैसे एक पुर्तगाली वक्ता इसका उच्चारण करेगा:

    Boa tarde.

  3. 3. Meu nome é Mondly. = मेरा नाम मोंडली है।

    चलिए मान लेते हैं कि आपका नाम Mondly है, आप ब्राज़िल की यात्रा पर हैं और आपको सड़क पर कोई मिल गया। अब स्वयं का परिचय देने के लिए आप कह सकते हैं "Meu nome é Mondly" जिसका मतलब होता है "मेरा नाम Mondly है" पुर्तगाली में।
    सुनें कि कैसे एक साऊ पाउलो का व्यक्ति इस वाक्यांश का उच्चारण करेगा:

    Meu nome é Mondly.

  4. 4. Muito prazer em conhecê-lo. = आपसे मिल कर ख़ुशी हुई।

    अब जब आपने अपना परिचय दे दिया है, तो पुर्तगाली वक्ता भी प्रतिउत्तर देगा "Muito prazer em conhecê-lo." जिसका मतलब होता है "मुझे आपसे मिलकर अच्छा लगा" पुर्तगाली में।
    एक मूल पुर्तगाली वक्ता को ठीक इसी वाक्य को बोलते हुए अभी सुनें:

    Muito prazer em conhecê-lo.

  5. 5. Como vai você? = तुम कैसे हो?

    इस समय पर, जिस व्यक्ति से आप बातचीत कर रहे हैं उससे यह कहना विनम्रता होगी "आप कैसे हैं?" पुर्तगाली में।
    इसका उच्चारण सही में सरल है। यहाँ है इसे कैसे कहते हैं:

    Como vai você?

  6. 6. Bem, obrigada. E você? = मैं अच्छी हूँ, धन्यवाद। और आप?

    यदि, दूसरी तरफ, एक पुर्तगाली वक्ता आपसे पहले पूछे आप कैसे हैं, तो आप ऐसे विनम्रतापूर्वक उत्तर दे सकते हैं। जहाँ भी आप जाएँ वहाँ पर विनम्रता ने अनकहे नियम का सभी जगह प्रयोग करिए और आपके मार्ग के कई द्वार ख़ुशी से खुल जाएँगे।
    यहाँ पर एक मूल वक्ता आपको बताते हुए कि इसे कैसे कहते हैं:

    Bem, obrigada. E você?

  7. 7. Gostaria de uma cerveja. = मुझे एक बीअर चाहिए।

    और चूँकि हो सकता है कि आप पुर्तगाल की यात्रा के दौरान किसी बार में जाएं इसलिए शायद आपको सीखना पड़े कि पुर्तगाली में बियर का ऑर्डर कैसे दिया जाता है।
    चलिए एक मूल पुर्तगाली वक्ता को ही आपको बताने दें कि यह कैसे किया जाता है:

    Gostaria de uma cerveja.

  8. 8. Desculpe. = मैं माफी चाहता हूँ।

    ऐसा समय भी होता है कि आपने जो ऑर्डर दिया हो वह स्टॉक में नहीं हो, तो हो सकता है कि कोई बारटेंडर कहे "Desculpe" जिसका मतलब होता है "मुझे खेद है" पुर्तगाली में।
    सुनें इसका उच्चारण कैसे किया जाता है:

    Desculpe.

  9. 9. Até breve! = फिर मिलेंगे!

    यह एक अच्छा तरीका है कहने का "आप से जल्द ही मिलूँगा" पुर्तगाली में एक सहकर्मी को जो ब्राज़िल से है, जिससे आप शायद अगले दिन मिलने वाले हों।
    अपनी इन्द्रियों को मंत्रमुग्ध करें एक पुर्तगाली वक्ता को वाक्यांश बोलते हुए सुनकर:

    Até breve!

  10. 10. Adeus. = अलविदा।

    चलिए सबसे उत्तम तरह से समाप्त करें जो कि किसी भी अच्छी बातचीत को समाप्त करने का एक विनम्र तरीका है। यह एक दूसरा तरीका है कहने का "गुडबाय" पुर्तगाली में।
    यहाँ है कैसे कोई लिस्बन का व्यक्ति इसका उच्चारण करेगा:

    Adeus.

क्या आप जानते थे?

पुर्तगाली लैंडमार्क

पुर्तगाली भाषी कहावतों को बहुत पसंद करते हैं। यही कारण है कि वे दिन-प्रतिदिन की बातचीत में उनका उपयोग करना पसंद करते हैं। पुर्तगाली में सबसे प्रसिद्ध कहावतों में से एक है "A curiosidade matou o gato", जिसकी अंग्रेज़ी होती हैं "क्यूरियोसिटी (जिज्ञासा) ने बिल्ली को मार डाला"।
पुर्तगाली की कुछ कहावतें पुर्तगाली निर्भीकता और विजयी मानसिकता की प्रतिनिधित्व भी करती हैं जो की उनकी खेल उपलब्धियों में प्रतिबिंबित होती हैं। "A melhor defesa é o ataque" (सबसे अच्छा बचाव एक अच्छा आक्रमण है) और "A sorte favorece os audazes" (भाग्य निडर के पक्ष में होता है) जैसी कहावतें पूरी तरह से पुर्तगाली और ब्रज़िलियाई फुटबॉल खेलने के तरीके को बताती हैं। पुर्तगाल, यूरो 2016 कप के विजेता, और ब्राज़िल, 2002 में विश्व कप के विजेता, दुनिया की कुछ सबसे आक्रामक, रचनात्मक और बोल्ड फुटबॉल टीमों में से हैं।
पुर्तगाली बोलने वाले उत्साही लोग भी होते हैं। यही कारण है कि उनकी कई कहावतें प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती हैं। सबसे प्रसिद्ध और गुमनाम पुर्तगाली कहावतों में से एक है "Muita gente falando de amor e pouca gente sabendo amar" जिसका अर्थ है "बहुत सारे लोग प्यार के बारे में बात करते हैं, लेकिन कुछ लोग जानते हैं कि प्यार कैसे करें"।

पुर्तगाली लैंडमार्क

सबसे पहले सबसे आम पुर्तगाली वाक्यांशों को सीखने के लाभ

हर एक दिन के साथ और अधिक स्मार्ट बनें

आपकी आईक्यू को बढ़ाने के लिए एक नई भाषा सीखना एक उत्तम तरीका है। कुछ ही समय में, आपका मस्तिष्क नए कनेक्शन और संपर्क बना लेगा और आपको महसूस होगा कि पुर्तगाली सीखना ही वह एक सबसे बढ़िया चुनाव था जो आपने किया है।

पुर्तगाली में आज एक असली बातचीत करें

एक बार आप कुछ बुनियादी पुर्तगाली वाक्यों को सीखना शुरू कर देंगे तब आपके पास वह ज्ञान होगा जिससे आप अपनी पहली पुर्तगाली की बातचीत शुरू कर पाएँगे। इसीलिए, Mondly में, हमने ऐसे अनुभव तैयार किए हैं जो कि वास्तविक जीवन की बातचीत को प्रेरित करते हैं और आप बहुत जल्द ही पुर्तगाली बोलने लगते हैं।

जल्दी से पुर्तगाली के एक धाराप्रवाह वक्ता बनें

बुनियादी बातों से शुरू करके, हम जल्दी से आपके लिए अधिक जटिल पुर्तगाली के वाक्यांशों को सीखने के लिए एक नींव तैयार करते हैं। हम धीरे-धीरे आपके पुर्तगाली के ज्ञान को बढ़ाते हैं ताकि आप अपनी कल्पना से भी कहीं जल्दी से धाराप्रवाह बन सकें।

महसूस करें की पुर्तगाली भाषा सीखना कितना सरल हो सकता है

भाषा के सभी अनुभव धीरे-धीरे ही शुरू होना चाहिए, सरलतम से लेकर और अधिक जटिल अवधारणओं तक। सबसे सरल और सबसे आम पुर्तगाली वाक्यांशों से शुरू करने से, आपको एक नई भाषा को सीखने की अपनी क्षमता पर भरोसा होगा। यही वह मूल सिद्धांत है जिसपर Mondly बनाई गई है।

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में पुर्तगाली सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित