जर्मन शब्द जिन्हें आपको जानना है अपनी जर्मन शब्दावली विकसित करने के लिए

सामान्य जर्मन शब्द: तथ्य एवं आंकड़े

जर्मन भाषा विज्ञान की भाषा मानी जाती हैं और इसकी सुंदरता इसके शब्दों में समाहित है।
माना जाता है कि जर्मन भाषा कुल मिलाकर 300000 शब्दों से बनी है और इसके सबसे बड़े शब्दकोश में 135000 से अधिक शब्द हैं। यह उस व्यक्ति के लिए एक बहुत बड़ी और डराने वाली संख्या हो सकती है जो जर्मन सीखना शुरू करना चाहता है, लेकिन यहाँ पर अच्छी ख़बर है: जर्मन में धाराप्रवाह होने के लिए आपको कुल शब्दों का सिर्फ़ 5% जानने की आवश्यकता है। इसका अर्थ हुआ कि सबसे सामान्य जर्मन शब्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करके आप जल्दी से जर्मन में धाराप्रवाह बन जाएँगे।
इससे भी ज्यादा प्रोत्साहित करने वाली बात है कि मात्र 100 शब्दों को जानने से जर्मन में लिखे कोई लेख या किताब के लगभग आधे शब्दों को समझने में आपको सहायता मिलेगी। सबसे सामान्य 1000 शब्दों को सीखें और आप जर्मन टेक्स्ट को 75% तक समझने लग जाएँगे। इसके साथ ही, हर नया शब्द जो आप सीखते हैं वह आपकी 60 ऐसे शब्दों के अर्थ का अनुमान लगाने में सहायता करता हैं जिन्हें आपने पहले कभी देखा भी नहीं होगा। इसका मतलब हुआ कि सिर्फ़ 1000 शब्दों की सहायता से आप 65000 जर्मन शब्दों का अनुमान लगा सकते हैं। अब यह डरावना नहीं लगता है, है ना?

जर्मन झंडा
सामान्य जर्मन शब्द

जब आप सबसे सामान्य 100 जर्मन शब्दों को जानने लगते हैं

तब आप जर्मन में लिखे हुए 50% टेक्स्ट को समझने लगते हैं

सबसे पहले सबसे आम जर्मन शब्दों को सीखने के लाभ

  1. 1. Hallo = नमस्ते।

    चलिए सहज तौर पर शुरू करते हैं "Hallo" से जिसका मतलब होता है "हेलो" जर्मन में। यह जर्मन का सबसे अधिक जाना-माना शब्द है और इससे जर्मनी के किसी व्यक्ति से बढ़िया तरह से बातचीत शुरू की जा सकती है। नीचे प्ले पर क्लिक करें इसके सही उच्चारण को सुनने के लिए:

    Hallo

  2. 2. Liebe = प्यार

    प्रेम एक सार्वभौमिक भावना है और हमें यहाँ इसके बारे में बात तो करनी ही थी। जर्मन लोगों का एक बड़ा प्यारा सा तरीका है कहने का कि वे किसी से या किसी चीज से प्रेम करते हैं इस शब्द के द्वारा "Liebe"। इसका प्रयोग यहाँ पर सुनें:

    Liebe

  3. 3. Glück = खुशी

    जहाँ प्रेम होता है, वहाँ ख़ुशी भी अवश्य होती है। हम सभी अनुसरण कर रहे हैं "Glück" का, जैसा की जर्मन बोलने वाले लोग कहा करते हैं। ध्यान से सुनिए और हो सकता है कि आपको थोड़ी सी मिल जाएँ आपके जीवन में "ख़ुशियाँ" आज:

    Glück

  4. 4. Katze = बिल्ली

    चलिए पेट्स की बात करें। दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं: लोग जिन्हें बिल्ली पसंद है और लोग जिन्हें कुत्ते पसंद हैं। हम सबसे पहले बात करेंगे बिल्लियों की या फिर ऑस्ट्रिया में लोग कैसे कहेंगे: "Katze"। सुनें कि ये सुनने में कैसा लगता है:

    Katze

  5. 5. Hund = कुत्ता

    मगर हमें अपने प्यारे और वफ़ादार साथी को नहीं भुलाना चाहिए, डॉग्स। जर्मन में डॉग होता है "Hund", दुनियाभर के डॉग प्रेमियों के लिए एक बहुत उपयोगी शब्द। यहाँ बताया गया है आप इसका उच्चारण कैसे करेंगे:

    Hund

  6. 6. Lächeln = मुस्कराना

    अब समय है मुस्कुराने का या फिर कोई जर्मनी वासी कहेगा "lächeln"। मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और यह स्वस्थ्य रहने में हमारी मदद करती है, इसीलिए हम सभी को हर दिन मुस्कुराना चाहिए। यहाँ पर इसका जर्मन उच्चारण है:

    Lächeln

  7. 7. Deutscher = जर्मन

    अब अगला, चलिए देखते हैं कि जर्मनी में लोग कैसे "जर्मन" कहते हैं। सही उत्तर है "Deutscher"। सुनें की कैसे एक जर्मन वक्ता इसका उच्चारण करेगा:

    Deutscher

  8. 8. Ja = हाँ।

    हाँ, हम नंबर 8 पर पहुँच गए हैं जहाँ "हाँ" चर्चा का विषय है। जर्मन वक्ता कहते हैं “यस” आमतौर पर "Ja"। अपनी समझ को बढ़ाइए सुनकर कि कैसे कोई ऑस्ट्रिया का व्यक्ति इसका उच्चारण करेगा:

    Ja

  9. 9. Danke = धन्यवाद।

    यहाँ तक पढ़ने के लिए धन्यवाद या फिर मुझे कहना चाहिए "धन्यवाद" जैसा कि वे जर्मन में कहते हैं। यहाँ पर एक मूल वक्ता आपको जर्मन में धन्यवाद देते हुए:

    Danke

  10. 10. Tschüss = अलविदा।

    कोई भी विनम्र बातचीत बिना गुडबाय कहे समाप्त नहीं होती है या "गुडबाय" जैसा अक्सर जर्मन लोग कहते हैं। अब है समय एक मधुर जर्मन आवाज़ का आपसे "गुडबाय" कहने का:

    Tschüss

ऑनलाइन अपनी जर्मन शब्दावली को बेहतर बनाएँ

जर्मन बोलना

आजकल ऑनलाइन भाषा के पाठ्यक्रम मज़ेदार हैं, असरदार हैं, सस्ते हैं और आपको एक नई भाषा सिखाने के लिए नवीनतम तकनीक का प्रयोग करते हैं। यही इनको आपकी शब्दावली विकसित करने के लिए एक बढ़िया समाधान बनता है। Mondly से मिलें, 2016 की एप्पल की सर्वश्रेष्ठ नई ऐप जो दुनियाभर में लाखों लोगों की एक नई भाषा सीखने में सहायता कर रही है। हमारे विशेषज्ञ भाषाविदों ने सबसे सामान्य जर्मन शब्दों को चुना है ताकि आप उस से सीखना शुरू करें जो कि वाकई में महत्वपूर्ण है। ऐसे ही किन्हीं भी रैंडम शब्दों को सीखने की आवश्यकता नहीं है जिनका शायद असल जीवन में आप कभी प्रयोग भी नहीं करेंगे।
Mondly के सभी लेसन एक विशेष थीम या स्थिति के इर्द-गिर्द ही रहते हैं: परिवार से लेकर रंगों से लेकर जानवरों तक या शॉपिंग से संबंधित लेसन। आप बहुत ही जल्द अलग-अलग परिस्थितियों में इन्हें प्रयोग में लाने लगते हैं जैसे रेस्तरां में भोजन ऑर्डर करना, होटल का कमरा बुक करना या किसी मूल निवासी से बातें करना जिससे आप अभी-अभी मिलें हैं। लेसनों को थीमों में संगठित करने से आपके मस्तिष्क में एक शक्तिशाली संपर्क स्थापित होता है जिससे जर्मन शब्दों को सीखना ज्यादा आसान हो जाता है।

जर्मन बोलना

मूल वक्ताओं द्वारा बोले गए जर्मन शब्द

लोग जर्मन बोलते हुए

यह सिद्ध हो चुका है कि आप कोई भी भाषा जल्दी सीखते हैं जब आप किसी मूल वक्ता को बोलते हुए सुनते हैं। इसीलिए हमारे भाषाविदों ने मूल निवासियों को सुनना, इस सीखने के अनुभव का एक अभिन्न अंग बनाया है। ऐप के अंदर सभी वकायांशों को पेशेवर जर्मन वक्ताओं द्वारा रिकॉर्ड किया गया है ताकि आप आराम से बैठें और सबसे सामान्य जर्मन शब्दों के सही उच्चारण को अनायास ही समझ लें।
अब, चलिए हम जर्मन सीखने का एकमात्र उद्देश्य को खोजें: असल बातचीत करना। यही कारण है कि हमने बोलने के अभ्यासों को हमारे पाठों का एक अनिवार्य हिस्सा बना दिया है ताकि आप अच्छे जर्मन शब्दों का अभ्यास करें जिन्हें आपने अभी-अभी सीखा है। आपको हमारे वॉइस चैटबोट को आज़माना चाहिए, एक ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम जो इतनी उन्नत है कि आप सही में उसके साथ बुद्धिमान बातचीत कर सकते हैं। बस बातें करना शुरू करें और वह आपसे प्रश्न पूछेगी, आप उत्तर देंगे और चैटबोट समझ जाएगी कि आप' क्या कह रहे हैं और बातचीत जारी रखेगी। यह एक असाधारण तकनीक हैं जिसने लाखों लोगों को Mondly का दीवना बना दिया है।

लोग जर्मन बोलते हुए

क्या आप जानते थे?

शीर्ष जर्मन शब्द

जर्मन भाषा की प्रतिष्ठा है कि इसमें दुनिया के कुछ सबसे लंबे शब्द हैं। ऐसा इसीलिए है क्योंकि जर्मन वक्ता सभी वाक्यों को व्यक्त करने के लिए यौगिक शब्दों का उपयोग करते हैं। यह विशेषकर सही है वाणिज्यिक और सरकार से संबंधित मामलों के लिए। यही कारण है कि, औसतन, एक जर्मन शब्द में 10 से अधिक अक्षर होते हैं।
इतिहास में दर्ज सबसे लंबे जर्मन शब्द में 79 अक्षर हैं और यह है "Do­nau­dampf­schif­fahrtselek­tri­zi­tä­ten­haupt­be­triebs­werk­bau­un­ter­be­am­ten­ge­sell­schaft"। यदि आप इस शब्द का किसी अन्य भाषा में अनुवाद करेंगे तो यह 10 अलग-अलग शब्द बनेंगे और इसका मतलब है डेन्यूब स्टीमबोट विद्युत सेवाओं के प्रधान कार्यालय प्रबंधन के अधीनस्थ अधिकारियों की एसोसिएशन। यह पागलपन है, हैं ना? हालाँकि, यह सबसे असामान्य जर्मन शब्द है। एक सामान्य और सबसे लंबा जर्मन शब्द है "Rechts­schutz­ver­si­che­rungs­ge­sell­schaf­ten" इस शब्द का संदर्भ कानूनी सुरक्षा प्रदान करने वाली बीमा कंपनियों से है। इस शब्द में "केवल" 40 अक्षर हैं और यह रोज़मर्रा के उपयोग में आने वाले सबसे लंबे जर्मन शब्द के रूप में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।
कोई आश्चर्य नहीं है ऐसे शब्दों के लिए ही प्रख्यात अमेरिकी लेखक, मार्क ट्वेन, ने एक बार मज़ाक बनाया था कि "कुछ जर्मन शब्द इतने लंबे होते हैं कि उनका स्वयं का भी एक दृष्टिकोण होता है।"

शीर्ष जर्मन शब्द

मूल वक्ताओं द्वारा उच्चारित शीर्ष 10 सबसे अच्छे और आम जर्मन शब्द

जर्मन सीखना मज़ेदार और सरल बनाएँ

बुनियादी जर्मन से शुरू करके आप सबसे सरल शब्दों को सबसे पहले सीखेंगे और धीरे-धीरे कठिनता को बढ़ाएंगे। इस तरह से आपको सीखते समय बहुत अच्छा लगेगा और आप देखेंगे कि कैसे आपके भाषा के ज्ञान में विस्तार हो रहा है।

बुनियादी जर्मन बातचीत करें बिना समय गवाएँ

आप किसी भी बर्लिन या वियना के लोगों से सामान्य से विषयों पर बात कर पाएँगे जैसे कि मौसम, राजनीति या परिवार। यह आपको आपके जर्मन कौशल में आत्मविश्वासी बनाएगा एवं आपको और भी सीखने के लिए उत्सुक बनाएगा।

जल्दी से जर्मन में धाराप्रवाह बनें

सबसे आम जर्मन शब्दों को सबसे पहले सीखकर आप स्मार्ट तरीके से सीख रहे हैं। भला जर्मन के सबसे असामान्य शब्दों को क्यों सीखा जाए जबकि शायद आप कभी असल जीवन में इनका प्रयोग नहीं करें?

आप अपनी जर्मन शब्दावली सुधारें

प्रत्येक नए जर्मन शब्द को जिसे आप सीखते हैं वह इक्कठा होता रहता है जब तक आपकी शब्दावली बहुत मजबूत नहीं हो जाती। प्रत्येक लेसन आपको धाराप्रवाह बनाने के एक कदम और पास लाता है।

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में जर्मन सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित