धाराप्रवाह जर्मन कैसे बोलें कुछ ही समय में

पता करें कि कैसे धाराप्रवाह जर्मन बोलें

अधिकांश हाई स्कूल या फिर नियमित जर्मन पाठ्यक्रम आपको व्याकरण के उबाऊ नियम और भाषा की जटिल धारणाएँ पढ़ाने से शुरू करते हैं। इसका कोई बेहतर तरीका तो ज़रूर होना चाहिए! हम, Mondly में - भाषा ऐप जिसे दुनियाभर में लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है, ठीक इसका विपरीत दृष्टिकोण अपनाते हैं। हमारे भाषा विशेषज्ञ जितनी जल्दी हो सके जर्मन में आपकी वास्तविक बातचीत करने की क्षमता के बारे में गहराई से परवाह करते हैं। इसीलिए, आपके पाठ्यक्रम की शुरुआत में आपको जटिल धारणाओं की भरमार पेश करने की बजाए, हम आपको वास्तविक बातचीत में शामिल करने से शुरू करते हैं। इस दृष्टिकोण से, हमारी ऐप केवल 5 मिनट उपयोग करने के बाद ही आप अपनी पहली जर्मन बातचीत करने के लिए सक्षम हो जाएँगे। ये तो उत्साहजनक है, है ना?
हमारे भाषाविदों ने जर्मन बोलने के प्रमुख रहस्यों में से एक की पहचान की है: एक प्राकृतिक सेटिंग में मूल वक्ताओं को सुनना। क्योंकि हमारा मस्तिष्क हमारे द्वारा सुनी गई जानकारी को अवशोषित करने के लिए बनाया गया है, इसीलिए हमारे विशेषज्ञों ने सुनने को जर्मन सीखने का एक अनिवार्य हिस्सा बनाया है। नतीजतन, हमारे सभी लेसनों के दौरान आप मूल वक्ताओं को स्पष्ट रूप से, सही ढंग से और संदर्भ के अनुसार जर्मन में बोलते हुए सुनेंगे। इस तरह से, आप मूल शब्दों के प्राकृतिक जर्मन उच्चारण को आसानी से सीख लेंगे।

जर्मन बोलना

पहले ही दिन से धाराप्रवाह जर्मन बोलें

क्या आप जानते हैं कि करके देखने हुए सीखना सबसे प्रभावी सीखने का तरीका है? हर दिन थोड़ी-थोड़ी जर्मन का अभ्यास करें और आप एक मूल निवासी की तरह ही हमेशा बोलेंगे! मूल जर्मन वक्ताओं द्वारा उच्चारित इन शीर्ष 10 सबसे आम जर्मन शब्दों और वाक्यांशों के साथ अभी शुरू करें।

  1. 1. Hallo. = नमस्ते।

    पहली छाप बहुत मायने रखती है। कोई अन्य जो इसे नकार दे, उसकी ना सुनें। जर्मन में एक सरल सा "हैलो" सीखना, मूल निवासियों के साथ आपकी बातचीत में अद्भुत काम कर सकता है। तो यहाँ पर है कैसे सही तरह से इसका उच्चारण करें:

    Hallo.

  2. 2. Wie geht's? = तुम कैसे हो?

    कहने के लिए अगली विनम्र बात होगी यह पूछना "आप कैसे हैं?"। कभी-कभी, आप हैलो कहना छोड़ सकते हैं और सीधे ही पूछ सकते हैं कि सब कैसा चल रहा है। यहाँ पर है इसे जर्मन में कैसे उच्चारित करें:

    Wie geht's?

  3. 3. Wie heißt du? = तुम्हारा नाम क्या है?

    जब आप विदेश यात्रा करते हैं, तो आप अक्सर बहुत सारे दोस्त बनाते हैं। भले ही हम बात करें प्लेन में मिले अच्छे अजनबियों की, आपके मेजबान या ड्राइवर की, यहाँ पर है कैसे उनसे उनका नाम पूछें:

    Wie heißt du?

  4. 4. Nett, Sie kennenzulernen. = आपसे मिल कर ख़ुशी हुई।

    आपकी उनकी भाषा को बोलने की कोशिश को मूल निवासियों के द्वारा उनकी संस्कृति के प्रति सम्मान के प्रतीक के तौर पर हमेशा ही सराहा जाएगा। एक और बुनियादी वाक्यांश है जिसका आप नए दोस्त बनाते समय उपयोग कर सकते हैं "आपसे मिलकर अच्छा लगा"। क्लिक करें और सुनें कि इसका उच्चारण कैसा होता है:

    Nett, Sie kennenzulernen.

  5. 5. Bitte. = कृपया।

    सभी जगह जहाँ भी आप जाएँ वहाँ शिष्टाचार अत्यंत ही आवश्यक है। और जर्मनी कोई अपवाद नहीं है। सही तरह से और सही समय पर "कृपया" कहना आपके मार्ग के कई द्वार खोल देगा। जर्मन में इसका उच्चारण करने के लिए, आपको बस कहना है:

    Bitte.

  6. 6. Danke. = धन्यवाद।

    माएँ हम सभी के लिए सर्वश्रेष्ठ वरदान है। ना सिर्फ वे हमारा पालन करती हैं, बल्कि वे हमें मूल शिष्टाचार भी सिखाती हैं जैसे उचित संदर्भ में "धन्यवाद" कहना। उन्हीं के उदाहरण का पालन करते हुए, यहाँ पर है कैसे कहें "थैंक यू" जर्मन में:

    Danke.

  7. 7. Bitte schön. = आप का स्वागत है।

    इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आप दुनिया में कहाँ हैं। सामान्य ज्ञान सभी भाषाओं में एक सामान ही है। यहाँ पर है कि कैसे बर्लिन का कोई व्यक्ति कहेगा "आपका स्वागत है":

    Bitte schön.

  8. 8. Entschuldigen Sie! = माफ कीजिए!

    हमें जीवन भर के लिए अपनी छवि बनाने के लिए सिर्फ 7 सेकंड ही चाहिए होते हैं। और कभी-कभी एक अच्छी छवि और बुरी के बीच का अंतर, एक सरल सा "मुझे क्षमा करें" कहना होता है। सुनें कि इसका उच्चारण कैसे किया जाता है जर्मन में:

    Entschuldigen Sie!

  9. 9. Wie viel kostet das? = इसका दाम क्या है?

    खरीदारी की होड़ हर शहर के ब्रेक का एक अनिवार्य हिस्सा है। छुट्टियाँ तब तक समाप्त नहीं होतीं जब तक आप अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए स्मृति चिह्न नहीं खरीद लेते। इसीलिए यहाँ पर है कैसे पूछें "इसका दाम कितना है?" जर्मन में:

    Wie viel kostet das?

  10. 10. Tschüss. = अलविदा।

    यदि आप बनाए रखना चाहते हैं अपनी उस पहली अच्छी छवि को जिसे आप अपनी त्रुटिरहित जर्मन अभिवादनों और परिचय के साथ बनाने में कामयाब रहें हैं, तो बातचीत का अंत बिल्कुल एक मूल निवासी की तरह "गुडबाय" कहकर करें:

    Tschüss.

शामिल हो जाइए जर्मन बोलना सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में!

Mondly जर्मन ऐप
Mondly जर्मन ऐप
Mondly जर्मन ऐप
Mondly Reviews

1 000 000+ + रेटिंग

Mondly को नामांकित किया गया था"संपादक की पसंद" गूगल प्ले में और "सर्वश्रेष्ठ नई ऐप" एप्पल के द्वारा।

Explore Mondly app in AppGalery

सही उच्चारण के लिए जर्मन में बातचीत

एक नई भाषा सीखने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है इसका अभ्यास करने का मौका जो आपने भाषा बोलकर सीखा है। अन्यथा, आप यह सब भूल जाएँगे, जैसा कि अधिकतर उन चीजों के साथ होता है जिन्हें हमने स्कूल में सीखा था। यही कारण है कि हमारे भाषा विशेषज्ञों ने हर लेसन में जर्मन बोलने के अभ्यास को शामिल किया है। आपको किसी जर्मन दोस्त को खोजने की आवश्यकता नहीं है आपके साथ रिहर्सल करने में मदद करने के लिए। जर्मन बोलने वाले देश में भी जाने की जरूरत नहीं है। यह कैसे संभव हो सकता है? हमने एक उच्च तकनीक वाला कंप्यूटर प्रोग्राम बनाया है जिसके साथ एक स्मार्ट बातचीत करने आप इसका उपयोग कर सकते हैं (वाकई में!)। इसे हम Mondly चैटबॉट कहते हैं। आराम से बैठ जाइए और यह आपके साथ एक दोस्ताना, मूल जर्मन आवाज़ का उपयोग करके बातचीत करेगी। शर्माइए मत: इसके प्रश्नों का उत्तर दें या फिर आप इससे कुछ पूछें। बिलकुल जादू की तरह ही, यह सब समझ जाएगी कि आप क्या कह रहे हैं और एक आम व्यक्ति की तरह ही प्रतिक्रिया देगी। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि दुनिया भर के लाखों लोग हमारे चैटबोट का प्रयोग जर्मन बोलने का तरीका सीखने के लिए कर चुके हैं।
जर्मन बातचीत

आभासी वास्तविकता में जर्मन बोलना सीख रहे हैं

हमारे समय के महान दिग्गज आभासी वास्तविकता (वीआर) को प्रौद्योगिकी का भविष्य मानते हैं। इस तकनीक की जबरदस्त क्षमता को स्वीकार करते हुए, हमने आभासी वास्तविकता के माध्यम से भाषा सीखने के भविष्य को आकार देने के लिए हमारे विश्व स्तरीय भाषाविदों के साथ मिलकर काम किया है।
Mondly वीआर से मिलें, पहली आभासी वास्तविकता की एप्लीकेशन जो जर्मन बोलने में आपकी सहायता करती है। अपने वीआर हेडसेट पहन लीजिए और खुद को भाषाओं की दुनिया में तल्लीन महसूस कीजिए। बर्लिन के किसी रेस्तरां में "Bratwurst" का ऑर्डर दीजिए, ट्रेन से वियना जाते हुए रोमांचक जर्मन बातचीत कीजिए या फिर म्यूनिख के किसी होटल में चेक इन कीजिए। यह वहाँ सही में मौजूद होने के जैसा ही है और यही वह चीज है जो जर्मन सीखने को इतना प्रभावी बनती है।
ज़रा याद करिए उस भावना को जब कोई आपसे एक प्रश्न पूछ बैठता है और आप झल्लाहट से अपने दिमाग के घोड़ों को दौड़ाते हुए यह सोचकर हक्के-बक्के रह जाते हैं कि इसके उत्तर में क्या कहें? वीआर में, आप अपने घर के आरामदायक वातावरण में बैठकर समान स्थितियों का अभ्यास करके जर्मन बोलना सीखते हैं। सुरक्षित वातावरण में जितनी बार चाहें उतनी बार अभ्यास करें और तुरंत प्रतिक्रिया प्राप्त करें जब तक कि आप इसमें सही ना हो जाएँ। इसके परिणामस्वरूप, आपने वास्तविक दुनिया में जो कुछ भी सीखा है आप उसे लागू करने के लिए आत्मविश्वास प्राप्त करेंगे। अंततः, Mondly आपको जर्मन बोलना सिखाने के बारे में ही है ताकि आप मूल निवासियों के साथ वास्तविक जीवन की बातचीत कर सकें। इसमें कोई संदेह नहीं है, Mondly वीआर आपके सीखने को सुपरचार्ज करती है और जर्मन बोलना सीखने को बेहद प्रभावी बनाती है।
वीआर में जर्मन

क्या आप जानते थे?

जर्मन लैंडमार्क

यह आपके लिए एक आश्चर्य की बात हो सकती है, लेकिन जर्मन, यूरोप में सबसे अधिक बोली जाने वाली मातृभाषा है जिसमें से 16% आबादी इसे मूल भाषा की तौर पर बोलती है। आपने शायद अनुमान लगाया होगा कि अंग्रेज़ी, यूरोप की सबसे अधिक लोकप्रिय मातृभाषा होगी। लोकप्रिय धारणा के बिलकुल विपरीत, अंग्रेज़ी, इतालवी के साथ दूसरे स्थान पर आती है और केवल 13% आबादी ही जर्मन बोलती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑस्ट्रिया, बेल्जियम और स्विट्ज़रलैंड जैसे महत्वपूर्ण देशों में जर्मन उनकी आधिकारिक भाषा है। तो, जब भी आप यूरोप की यात्रा पर जाएँगे तो बिलकुल संभव है कि आपको कोई ना कोई मिल ही जाएगा जर्मन में बात करने के लिए।
अच्छी ख़बर यह है कि जर्मन बोलना, जर्मन पढ़ने या लिखने की तुलना में आसान है। जहाँ अन्य कई भाषाओं में आपको उस भाषा को बुनियादी स्तर पर बोलने के लिए बहुत सारे व्याकरण के नियमों को याद रखना पड़ता है, वहीं जर्मन भाषा में आपको सिर्फ एक क्रिया-संयुग्मन को सीखने की आवश्यकता है। अपने लिखित रूप में, जर्मन भाषा जटिल हो सकती है और इसमें अलग-अलग व्याकरण के नियम लागू होते हैं, परंतु बोलते समय आप आमतौर पर केवल वर्तमान काल का उपयोग करते हैं जैसे की "मैं सोया हूँ" या "मैं बाज़ार गया हूँ"। यह चीजों को आसान बना देता है और पहले दिन से ही बुनियादी बातचीत करने में आपकी मदद करता है।

जर्मन लैंडमार्क

जर्मन बोलने के प्रमुख लाभ हैं

लगभग 210 मिलियन से अधिक जर्मन वक्ताओं के साथ बात करने में सक्षम हो सकते हैं

विश्वभर में जर्मन 11वीं (ग्यारहवीं) सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, इसीलिए आपको संवादात्मक जर्मन सीखने से निश्चित रूप से बहुत लाभ होगा। उदाहरण के लिए, आप किसी भी समय लोगों से बातचीत कर पाएँगे जब आप जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड या ऑस्ट्रिया जाएँगे।

जर्मन बोलने वाले देशों में यात्रा करना और ज्यादा बेहतर हो जाएगा

जब भी आप बर्लिन या वियना की यात्रा की योजना बनाएँगे, तब जर्मन बोलना आपके अनुभव को बहुत ज्यादा बेहतर बनाएगा। आप एक मूल निवासी की तरह ही जर्मन बोलने वाले देशों का अनुभव कर पाएँगे और इस प्रक्रिया में विश्वसनीय अनुभव प्राप्त करेंगे।

जर्मन बोलना आपके पेशे को बचा सकता है

जर्मन बोलने से आपके रोज़गार के अवसर बहुत बढ़ जाते हैं और यह बात आपको भीड़ से अलग भी करती है। इसका मतलब है कि आपके पास सबसे पहले एक बढ़िया मौका होगा एक अच्छे वेतन वाली नौकरी पाने का, बेहतर संभावना होगी पदोन्नति होने की या फिर जर्मन बोलने वाले देश में एक बढ़िया नौकरी पाने की।

जर्मन बोलना आपको ज्यादा स्मार्ट बनता है

अध्ययनों से संकेत मिलते हैं कि द्विभाषी होने से या बहु भाषी होने से आपके मस्तिष्क का ग्रे मेटर बढ़ता है। इसका मतलब है कि जर्मन बोलने से आप अभी जितने हैं उससे ज्यादा स्मार्ट बन जाएँगे। तो फिर, आपको किस बात का इंतज़ार है?

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में जर्मन सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित