चीनी के वाक्यांश एवं अभिव्यक्ति जो आज आप सीख सकते हैं

चीनी के सबसे आम वाक्यांशों को सीखना शुरू करें

चीनी एक आकर्षक और मधुर भाषा है और माना जाता है कि यह विश्व की सबसे ख़ुशमिजाज भाषा है। इसीलिए, क्यूँ ना हम कुछ बुनियादी चीनी वाक्यांशों और अभिव्यक्तियों को सीखें ताकि आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी हो और इस प्रक्रिया में आपको ख़ुशी भी मिले?
चीनी भाषा में अनंत वाक्य हैं जिससे कि सीखना थोड़ा कठिन लग सकता है। चलिए' हम आशावादी बने रहते हैं। हमारे पास एक अच्छी ख़बर है: आपको धाराप्रवाह चीनी बोलने के लिए बस चीनी वाक्यों की कुल संख्या का मात्र एक अंश को ही जानना होगा। उदाहरण के लिए, कम से कम सिर्फ 100 शब्दों को जानकार ही आप चीनी के कोई भी टेक्स्ट को 50% तक समझ लेंगे। ये सही है! आपको नहीं जाननी होंगी चीनी के अंदर और बाहर की पेंचीदा बातें, चीन के किसी व्यक्ति के साथ एक वास्तविक बातचीत को करने के लिए।
इसका रहस्य है चीनी भाषा को स्मार्ट तरीके से सीखना। चीनी के सबसे आम वाक्यांशों और अभिव्यक्ति से शुरू करें और वहाँ से आगे बढ़ें। एक के बाद एक वाक्यों को सीखने से, आप स्वयं को धाराप्रवाह बनने के एक कदम और पास पाएँगे। उसके बाद, इस ज्ञान को समाहित करने के लिए, आपने जो चीनी के वाक्य सीखें हैं उनका वास्तविक बातचीत में प्रयोग करें। इसीलिए, क्यूँ ना आज ही चीनी सीखने की तरफ अपना पहला कदम लिया जाए? चलिए कुछ आम चीनी वाक्यों को देखते हैं जिन्हें आप अभी ही सीख सकते हैं। ये सिर्फ एक अंश मात्र ही हैं मूल वक्ताओं के द्वारा बोले गए वाक्यांशों के जिन्हें आप Mondly पर सुन सकते हैं, हमारी उच्च श्रेणी वाली भाषा सीखने की ऐप जिसे दुनियाभर में लाखों लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है।

लोग चीनी सीखते हुए

चीनी के शीर्ष 10 वाक्यांश और वाक्य जो आपको पता होना चाहिए

हमने चीनी के सामान्य अभिव्यक्तियों की एक लिस्ट बनाई है जिससे बिना समय गवाएँ आपको चीनी की बुनियादी बातचीत में सहायता मिलेगी। चलिए शुरू करें!

  1. 1. 早上好。 = सुप्रभात।

    यदि आप स्वयं को हाँगकाँग में पाएँ तो प्रतिदिन सुबह "हाय" कहना बड़ा विनम्र माना जाएगा क्योंकि चीनी वक्ता वाकई में बहुत मिलनसार होते हैं। "शुभ प्रभात" चीनी में होता है "早上好"।
    अब एक मूल वक्ता के द्वारा अभीवादन का आनंद लें

    早上好。

  2. 2. 下午好。 = दोपहर के बाद नमस्कार।

    मगर क्या होगा जब यही दिन में कुछ समय बाद हो और आप किसी चीन के व्यक्ति का अभिवादन करना चाहते हों? तो कहें, "शुभ अपराह्न" चीनी में होगा "下午好"।
    अब सुनें कि कैसे एक चीनी वक्ता इसका उच्चारण करेगा:

    下午好。

  3. 3. 我叫Mondly。 = मेरा नाम मोंडली है।

    चलिए मान लेते हैं कि आपका नाम Mondly है, आप बीजिंग की यात्रा पर हैं और आपको सड़क पर कोई मिल गया। अब स्वयं का परिचय देने के लिए आप कह सकते हैं "我叫蒙德利" जिसका मतलब होता है "मेरा नाम Mondly है" चीनी में।
    सुनें कि कैसे एक बीजिंग का व्यक्ति इस वाक्यांश का उच्चारण करेगा:

    我叫Mondly。

  4. 4. 很高兴认识你。 = आपसे मिल कर ख़ुशी हुई।

    अब जब आपने अपना परिचय दे दिया है, तो चीनी वक्ता भी प्रतिउत्तर देगा "我很高兴见到你" जिसका मतलब होता है "मुझे आपसे मिलकर ख़ुशी हुई" चीनी में।
    एक मूल चीनी वक्ता को ठीक इसी वाक्य को बोलते हुए अभी सुनें:

    很高兴认识你。

  5. 5. 你好吗? = तुम कैसे हो?

    इस समय पर, जिस व्यक्ति से आप बातचीत कर रहे हैं उससे यह कहना विनम्रता होगी "आप कैसे हैं?" चीनी में।
    इसका उच्चारण सही में सरल है। यहाँ है इसे कैसे कहते हैं:

    你好吗?

  6. 6. 很好,谢谢。你呢? = मैं अच्छी हूँ, धन्यवाद। और आप?

    यदि, दूसरी तरफ, एक चीनी वक्ता आपसे पहले पूछे आप कैसे हैं, तो आप ऐसे विनम्रतापूर्वक उत्तर दे सकते हैं। जहाँ भी आप जाएँ वहाँ पर विनम्रता ने अनकहे नियम का सभी जगह प्रयोग करिए और आपके मार्ग के कई द्वार ख़ुशी से खुल जाएँगे।
    यहाँ पर एक मूल वक्ता आपको बताते हुए कि इसे कैसे कहते हैं:

    很好,谢谢。你呢?

  7. 7. 我要一杯啤酒。 = मुझे एक बीअर चाहिए।

    और चूँकि हो सकता है कि आप चीन की यात्रा के दौरान किसी बार में जाएं इसलिए शायद आपको सीखना पड़े कि चीनी में बियर का ऑर्डर कैसे दिया जाता है।
    चलिए एक चीनी मूल वक्ता को ही आपको बताने दें कि यह कैसे किया जाता है:

    我要一杯啤酒。

  8. 8. 对不起。 = मैं माफी चाहता हूँ।

    ऐसा समय भी होता है कि आपने जो ऑर्डर दिया हो वह स्टॉक में नहीं हो, तो हो सकता है कि कोई बारटेंडर कहे "对不起" जिसका मतलब होता है "मैं माफ़ी चाहता हूँ" चीनी में।
    सुनें इसका उच्चारण कैसे किया जाता है:

    对不起。

  9. 9. 一会儿见! = फिर मिलेंगे!

    यह एक अच्छा तरीका है कहने का "आप से जल्द ही मिलूँगा" चीनी में एक सहकर्मी को जो शंघाई से है, जिससे आप शायद अगले दिन मिलने वाले हों।
    अपनी इन्द्रियों को मंत्रमुग्ध करें एक चीनी वक्ता को वाक्यांश बोलते हुए सुनकर:

    一会儿见!

  10. 10. 再见。 = अलविदा।

    चलिए सबसे उत्तम तरह से समाप्त करें जो कि किसी भी अच्छी बातचीत को समाप्त करने का एक विनम्र तरीका है। यह एक दूसरा तरीका है कहने का "गुडबाय" चीनी में।
    यहाँ है कैसे कोई चीन का व्यक्ति इसका उच्चारण करेगा:

    再见。

क्या आप जानते थे?

चीनी लैंडमार्क

चीनी लोग अपनी ज्ञान की बातों और उपहास के लिए प्रसिद्ध हैं, जो चीन में अधिक लोकप्रिय हैं, पश्चिमी देशों के चुटकुलों की तुलना में। नए साल के मौके पर इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय मैंडेरिन अभिव्यक्तियों में से एक है "nián nián yǒu yú" (年年有餘)। यह कहकर, आप लोगों को एक वर्ष की विपुलता की कामना करते हैं। यदि आपने कभी चीन या स्थानीय चाइनाटाउन का दौरा किया है, तो आपने शायद इस वाक्यांश को किसी सामान्य रेस्तरां या सामान्य चीनी घरों के दरवाज़ों या फिर दीवारों पर मछली की छवि के साथ चित्रित किया हुआ देखा होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि "nián nián yǒu yú" में "yú" का अर्थ विपुलता और मछली दोनों ही होते हैं। विपुलता का संकेत होने के कारण, चीनी लोगों में नए साल की पूर्व संध्या पर मछली खाने की परंपरा है।
जहाँ तक ज्ञान की बातों की बात आती है तो, चीनियों ने दुनिया को कुछ सबसे प्रसिद्ध कहावतें दी हैं। सबसे लोकप्रिय कहावत में से एक है "Qiān lǐ zhī xíng, shǐ yú zú xià" (千里之行,始于足下) और इसका मतलब है "1000 मील की यात्रा एक कदम से शुरू होती है"। यह कहावत पहली बार 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में लाओजी द्वारा कही गई थी, वे सबसे बड़ी चीनी दार्शनिकों में से एक हैं। हम इस कहावत से प्यार करते हैं क्योंकि यह पूरी तरह से मैंडेरिन चीनी में धाराप्रवाह बनने की लंबी यात्रा का वर्णन करती है। हालाँकि, सभी यात्राओं की तरह, यह भी एक कदम के साथ ही शुरू होता है, एक लेसन के साथ।

चीनी लैंडमार्क

सबसे पहले सबसे आम चीनी वाक्यांशों को सीखने के लाभ

हर एक दिन के साथ और अधिक स्मार्ट बनें

आपकी आईक्यू को बढ़ाने के लिए एक नई भाषा सीखना एक उत्तम तरीका है। कुछ ही समय में, आपका मस्तिष्क नए कनेक्शन और संपर्क बना लेगा और आपको महसूस होगा कि चीनी सीखना ही वह एक सबसे बढ़िया चुनाव था जो आपने किया है।

चीनी में आज एक असली बातचीत करें

एक बार आप कुछ बुनियादी चीनी वाक्यों को सीखना शुरू कर देंगे तब आपके पास वह ज्ञान होगा जिससे आप अपनी पहली चीनी की बातचीत शुरू कर पाएँगे। इसीलिए, Mondly में, हमने ऐसे अनुभव तैयार किए हैं जो कि वास्तविक जीवन की बातचीत को प्रेरित करते हैं और आप बहुत जल्द ही चीनी बोलने लगते हैं।

जल्दी से चीनी के एक धाराप्रवाह वक्ता बनें

बुनियादी बातों से शुरू करके, हम जल्दी से आपके लिए अधिक जटिल चीनी के वाक्यांशों को सीखने के लिए एक नींव तैयार करते हैं। हम धीरे-धीरे आपके चीनी के ज्ञान को बढ़ाते हैं ताकि आप अपनी कल्पना से भी कहीं जल्दी से धाराप्रवाह बन सकें।

महसूस करें की चीनी भाषा सीखना कितना सरल हो सकता है

भाषा के सभी अनुभव धीरे-धीरे ही शुरू होना चाहिए, सरलतम से लेकर और अधिक जटिल अवधारणओं तक। सबसे सरल और सबसे आम चीनी वाक्यांशों से शुरू करने से, आपको एक नई भाषा को सीखने की अपनी क्षमता पर भरोसा होगा। यही वह मूल सिद्धांत है जिसपर Mondly बनाई गई है।

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में चीनी सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित