धाराप्रवाह चीनी कैसे बोलें कुछ ही समय में

पता करें कि कैसे धाराप्रवाह चीनी बोलें

अधिकांश हाई स्कूल या फिर नियमित चीनी पाठ्यक्रम आपको व्याकरण के उबाऊ नियम और भाषा की जटिल धारणाएँ पढ़ाने से शुरू करते हैं। इसका कोई बेहतर तरीका तो ज़रूर होना चाहिए! हम, Mondly में - भाषा ऐप जिसे दुनियाभर में लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है, ठीक इसका विपरीत दृष्टिकोण अपनाते हैं। हमारे भाषा विशेषज्ञ जितनी जल्दी हो सके चीनी में आपकी वास्तविक बातचीत करने की क्षमता के बारे में गहराई से परवाह करते हैं। इसीलिए, आपके पाठ्यक्रम की शुरुआत में आपको जटिल धारणाओं की भरमार पेश करने की बजाए, हम आपको वास्तविक बातचीत में शामिल करने से शुरू करते हैं। इस दृष्टिकोण से, हमारी ऐप केवल 5 मिनट उपयोग करने के बाद ही आप अपनी पहली चीनी की बातचीत करने के लिए सक्षम हो जाएँगे। ये तो उत्साहजनक है, है ना?
हमारे भाषाविदों ने चीनी बोलने के प्रमुख रहस्यों में से एक की पहचान की है: एक प्राकृतिक सेटिंग में मूल वक्ताओं को सुनना। क्योंकि हमारा मस्तिष्क हमारे द्वारा सुनी गई जानकारी को अवशोषित करने के लिए बनाया गया है, इसीलिए हमारे विशेषज्ञों ने सुनने को चीनी सीखने का एक अनिवार्य हिस्सा बनाया है। नतीजतन, हमारे सभी लेसनों के दौरान आप मूल वक्ताओं को स्पष्ट रूप से, सही ढंग से और संदर्भ के अनुसार चीनी में बोलते हुए सुनेंगे। इस तरह से, आप मूल शब्दों के प्राकृतिक चीनी उच्चारण को आसानी से सीख लेंगे।

चीनी बोलना

पहले ही दिन से धाराप्रवाह चीनी बोलें

क्या आप जानते हैं कि करके देखने हुए सीखना सबसे प्रभावी सीखने का तरीका है? हर दिन थोड़ी-थोड़ी चीनी का अभ्यास करें और आप एक मूल निवासी की तरह ही हमेशा बोलेंगे! मूल चीनी वक्ताओं द्वारा उच्चारित इन शीर्ष 10 सबसे आम चीनी शब्दों और वाक्यांशों के साथ अभी शुरू करें।

  1. 1. 你好。 = नमस्ते।

    पहली छाप बहुत मायने रखती है। कोई अन्य जो इसे नकार दे, उसकी ना सुनें। चीनी में एक सरल सा "हैलो" सीखना, मूल निवासियों के साथ आपकी बातचीत में अद्भुत काम कर सकता है। तो यहाँ पर है कैसे सही तरह से इसका उच्चारण करें:

    你好。

  2. 2. 你好吗? = तुम कैसे हो?

    कहने के लिए अगली विनम्र बात होगी यह पूछना "आप कैसे हैं?"। कभी-कभी, आप हैलो कहना छोड़ सकते हैं और सीधे ही पूछ सकते हैं कि सब कैसा चल रहा है। यहाँ पर है इसे चीनी में कैसे उच्चारित करें:

    你好吗?

  3. 3. 你叫什么名字? = तुम्हारा नाम क्या है?

    जब आप विदेश यात्रा करते हैं, तो आप अक्सर बहुत सारे दोस्त बनाते हैं। भले ही हम बात करें प्लेन में मिले अच्छे अजनबियों की, आपके मेजबान या ड्राइवर की, यहाँ पर है कैसे उनसे उनका नाम पूछें:

    你叫什么名字?

  4. 4. 我很高兴见到你。 = आपसे मिल कर ख़ुशी हुई।

    आपकी उनकी भाषा को बोलने की कोशिश को मूल निवासियों के द्वारा उनकी संस्कृति के प्रति सम्मान के प्रतीक के तौर पर हमेशा ही सराहा जाएगा। एक और बुनियादी वाक्यांश है जिसका आप नए दोस्त बनाते समय उपयोग कर सकते हैं "आपसे मिलकर अच्छा लगा"। क्लिक करें और सुनें कि इसका उच्चारण कैसा होता है:

    我很高兴见到你。

  5. 5. 请。 = कृपया।

    सभी जगह जहाँ भी आप जाएँ वहाँ शिष्टाचार अत्यंत ही आवश्यक है। और चीन कोई अपवाद नहीं है। सही तरह से और सही समय पर "कृपया" कहना आपके मार्ग के कई द्वार खोल देगा। चीनी में इसका उच्चारण करने के लिए, आपको बस कहना है:

    请。

  6. 6. 谢谢你。 = धन्यवाद।

    माएँ हम सभी के लिए सर्वश्रेष्ठ वरदान है। ना सिर्फ वे हमारा पालन करती हैं, बल्कि वे हमें मूल शिष्टाचार भी सिखाती हैं जैसे उचित संदर्भ में "धन्यवाद" कहना। उन्हीं के उदाहरण का पालन करते हुए, यहाँ पर है कैसे कहें "थैंक यू" चीनी में:

    谢谢你。

  7. 7. 不用客气。 = आप का स्वागत है।

    इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आप दुनिया में कहाँ हैं। सामान्य ज्ञान सभी भाषाओं में एक सामान ही है। यहाँ पर है कि कैसे बीजिंग का कोई व्यक्ति कहेगा "आपका स्वागत है":

    不用客气。

  8. 8. 对不起, 打扰了! = माफ कीजिए!

    हमें जीवन भर के लिए अपनी छवि बनाने के लिए सिर्फ 7 सेकंड ही चाहिए होते हैं। और कभी-कभी एक अच्छी छवि और बुरी के बीच का अंतर, एक सरल सा "मुझे क्षमा करें" कहना होता है। सुनें कि इसका उच्चारण कैसे किया जाता है चीनी में:

    对不起, 打扰了!

  9. 9. 这个多少钱? = इसका दाम क्या है?

    खरीदारी की होड़ हर शहर के ब्रेक का एक अनिवार्य हिस्सा है। छुट्टियाँ तब तक समाप्त नहीं होतीं जब तक आप अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए स्मृति चिह्न नहीं खरीद लेते। इसीलिए यहाँ पर है कैसे पूछें "इसका दाम कितना है?" चीनी में:

    这个多少钱?

  10. 10. 再见。 = अलविदा।

    यदि आप बनाए रखना चाहते हैं अपनी उस पहली अच्छी छवि को जिसे आप अपनी त्रुटिरहित चीनी अभिवादनों और परिचय के साथ बनाने में कामयाब रहें हैं, तो बातचीत का अंत बिल्कुल एक मूल निवासी की तरह "गुडबाय" कहकर करें:

    再见。

शामिल हो जाइए चीनी बोलना सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में!

Mondly चीनी ऐप
Mondly चीनी ऐप
Mondly चीनी ऐप
Mondly Reviews

1 000 000+ + रेटिंग

Mondly को नामांकित किया गया था"संपादक की पसंद" गूगल प्ले में और "सर्वश्रेष्ठ नई ऐप" एप्पल के द्वारा।

Explore Mondly app in AppGalery

सही उच्चारण के लिए चीनी में बातचीत

चीनी सीखने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है इसका अभ्यास करने का मौका जो आपने भाषा बोलकर सीखा है। अन्यथा, आप यह सब भूल जाएँगे, जैसा कि अधिकतर उन चीजों के साथ होता है जिन्हें हमने स्कूल में सीखा था। यही कारण है कि हमारे भाषा विशेषज्ञों ने हर लेसन में चीनी बोलने के अभ्यास को शामिल किया है। आपको किसी चीनी दोस्त को खोजने की आवश्यकता नहीं है आपके साथ रिहर्सल करने में मदद करने के लिए। चीनी बोलने वाले देश में भी जाने की जरूरत नहीं है। यह कैसे संभव हो सकता है? हमने एक उच्च तकनीक वाला कंप्यूटर प्रोग्राम बनाया है जिसके साथ एक स्मार्ट बातचीत करने आप इसका उपयोग कर सकते हैं (वाकई में!)। इसे हम Mondly चैटबॉट कहते हैं। आराम से बैठ जाइए और यह आपके साथ एक दोस्ताना, मूल चीनी आवाज़ का उपयोग करके बातचीत करेगी। शर्माइए मत: इसके प्रश्नों का उत्तर दें या फिर आप इससे कुछ पूछें। बिलकुल जादू की तरह ही, यह सब समझ जाएगी कि आप क्या कह रहे हैं और एक आम व्यक्ति की तरह ही प्रतिक्रिया देगी। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि दुनिया भर के लाखों लोग हमारे चैटबोट का प्रयोग चीनी बोलने का तरीका सीखने के लिए कर चुके हैं।
चीनी बातचीत

आभासी वास्तविकता में चीनी बोलना सीख रहे हैं

हमारे समय के महान दिग्गज आभासी वास्तविकता (वीआर) को प्रौद्योगिकी का भविष्य मानते हैं। इस तकनीक की जबरदस्त क्षमता को स्वीकार करते हुए, हमने आभासी वास्तविकता के माध्यम से भाषा सीखने के भविष्य को आकार देने के लिए हमारे विश्व स्तरीय भाषाविदों के साथ मिलकर काम किया है।
Mondly वीआर से मिलें, पहली आभासी वास्तविकता की एप्लीकेशन जो चीनी बोलने में आपकी सहायता करती है। अपने वीआर हेडसेट पहन लीजिए और खुद को भाषाओं की दुनिया में तल्लीन महसूस कीजिए। शंघाई के किसी रेस्तरां में खट्टे-मीठे चिकन का ऑर्डर दीजिए, ट्रेन से बीजिंग जाते हुए रोमांचक चीनी बातचीत कीजिए या फिर हाँगकाँग के किसी होटल में चेक इन कीजिए। यह वहाँ सही में मौजूद होने के जैसा ही है और यही वह चीज है जो चीनी सीखने को इतना प्रभावी बनती है।
जरा याद करिए उस भावना को जब कोई आपसे एक प्रश्न पूछ बैठता है और आप झल्लाहट से अपने दिमाग के घोड़ों को दौड़ाते हुए यह सोचकर हक्के-बक्के रह जाते हैं कि इसके उत्तर में क्या कहें? वीआर में, आप अपने घर के आरामदायक वातावरण में बैठकर समान स्थितियों का अभ्यास करके चीनी बोलना सीखते हैं। सुरक्षित वातावरण में जितनी बार चाहें उतनी बार अभ्यास करें और तुरंत प्रतिक्रिया प्राप्त करें जब तक कि आप इसमें सही ना हो जाएँ। इसके परिणामस्वरूप, आपने वास्तविक दुनिया में जो कुछ भी सीखा है आप उसे लागू करने के लिए आत्मविश्वास प्राप्त करेंगे। अंततः, Mondly आपको चीनी बोलना सिखाने के बारे में ही है ताकि आप मूल निवासियों के साथ वास्तविक जीवन की बातचीत कर सकें। इसमें कोई संदेह नहीं है, Mondly वीआर आपके सीखने को सुपरचार्ज करती है और चीनी बोलना सीखने को बेहद प्रभावी बनाती है।
वीआर में चीनी

क्या आप जानते थे?

चीनी लैंडमार्क

दुनिया की 20% से अधिक आबादी चीनी भाषा के ही एक रूप को बोलती है। यह सही है! लगभग 1.4 बिलियन लोग अपनी पहली या दूसरी भाषा के तौर पर चीनी बोलियों में से किसी एक को बोलते हैं। विशेष रूप से चीन के विभिन्न भागों में कुछ चीनी बोलियाँ बोली जाती हैं। सबसे लोकप्रिय है मैंडेरिन चीनी है जिसके दुनिया भर में लगभग 900 मिलियन वक्ता हैं, इसके बाद वू बोली आती है 77 मिलियन वक्ताओं के साथ, 71 मिलियन वक्ताओं के साथ यू बोली और जिन, हुई, गण, मिन, हक्का और पिंग जैसी कई छोटी-छोटी बोलियाँ हैं। चीनी दुनिया भर के समुदायों में भी बोली जाती है, न्यूयॉर्क से लंदन और ब्राज़िल तक। विदेशों में बोली जाने वाली सबसे लोकप्रिय चीनी बोली कैंटोनीज़ है जो की यू चीनी का एक प्रकार है।
जब आप मैंडेरिन चीनी बोलते हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि इसमें 4 अलग-अलग स्वर हैं: सपाट, ऊपर उठना, गिरना, ऊपर उठना और गिरना। सौभाग्य से, ये 4 स्वर आसानी से पिनयिन (चीनी वर्णमाला) में सीखे जाते हैं, चीनी अक्षरों का वह संस्करण जो रोमन वर्णों का उपयोग करता है। ऊपर उठते हुए स्वर को एक अक्षर (á) से ऊपर की ओर के एक संकेत द्वारा दर्शाया जाता है, एक सपाट रेखा (ā) के द्वारा सपाट स्वरों को, एक नीचे की ओर के संकेत (à) के द्वारा गिरता हुए स्वर को, और ऊपर और नीचे के संकेत द्वारा ऊपर उठते और गिरते हुए स्वरों (ǎ) को दर्शाया जाता है। एक तटस्थ स्वर (न्यूट्रल) भी है जिसका अर्थ है कि अक्षर (a) पर कोई स्वर या संकेत नहीं है।
स्वर बहुत मायने रखते हैं क्योंकि एक गिरते हुए स्वर के साथ वाक्यांशों का अलग मतलब हो सकता है और एक ऊपर उठते और गिरने वाले स्वर का मतलब कोई पूरी तरह से अलग चीज हो सकती है। उदाहरण के लिए, "wǒ xiǎng wèn nǐ" (我想问你) का मतलब है "मैं आपसे कुछ पूछना चाहता हूँ", जबकि इसके बहुत समान "wǒ xiǎng wěn nǐ" (我想吻你) का मतलब है "मैं तुम्हें चूमना चाहता हूँ"।

चीनी लैंडमार्क

चीनी बोलने के प्रमुख लाभ हैं

लगभग 1 अरब चीनी वक्ताओं के साथ बात करने में सक्षम हो सकते हैं

विश्वभर में चीनी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, इसीलिए आपको संवादात्मक चीनी सीखने से निश्चित रूप से बहुत लाभ होगा। उदाहरण के लिए, आप किसी भी समय लोगों से बातचीत कर पाएँगे जब आप चीन, हाँगकाँग या ताइवान जाएँगे।

चीनी बोलने वाले देशों में यात्रा करना और ज्यादा बेहतर हो जाएगा

जब भी आप चीन, हाँगकाँग या ताइवान की यात्रा की योजना बनाएँगे, तब चीनी बोलना आपके अनुभव को बहुत ज्यादा बेहतर बनाएगा। आप एक मूल निवासी की तरह ही चीनी बोलने वाले देशों का अनुभव कर पाएँगे और इस प्रक्रिया में विश्वसनीय अनुभव प्राप्त करेंगे।

चीनी बोलना आपके पेशे को बचा सकता है

चीनी बोलने से आपके रोज़गार के अवसर बहुत बढ़ जाते हैं और यह बात आपको भीड़ से अलग भी करती है। इसका मतलब है कि आपके पास सबसे पहले एक बढ़िया मौका होगा एक अच्छे वेतन वाली नौकरी पाने का, बेहतर संभावना होगी पदोन्नति होने की या फिर चीनी बोलने वाले देश में एक बढ़िया नौकरी पाने की।

चीनी बोलना आपको ज्यादा स्मार्ट बनता है

अध्ययनों से संकेत मिलते हैं कि द्विभाषी होने से या बहु भाषी होने से आपके मस्तिष्क का ग्रे मेटर बढ़ता है। इसका मतलब है कि चीनी बोलने से आप अभी जितने हैं उससे ज्यादा स्मार्ट बन जाएँगे। तो फिर, आपको किस बात का इंतज़ार है?

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में चीनी सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित