अरबी शब्द जिन्हें आपको जानना है अपनी अरबी शब्दावली विकसित करने के लिए

सामान्य अरबी शब्द: तथ्य एवं आंकड़े

अरबी भाषा दुनिया की एक सबसे सुंदर भाषा है और इसकी सुंदरता इसके शब्दों में समाहित है।
माना जाता है कि अरबी भाषा कुल मिलाकर लाखों शब्दों से बनी है और इसके सबसे बड़े शब्दकोश में 120000 से अधिक शब्द हैं। यह उस व्यक्ति के लिए एक बहुत बड़ी और डराने वाली संख्या हो सकती है जो अरबी सीखना शुरू करना चाहता है, लेकिन यहाँ पर अच्छी ख़बर है: अरबी में धाराप्रवाह होने के लिए आपको कुल शब्दों का सिर्फ़ 5% जानने की आवश्यकता है। इसका अर्थ हुआ कि सिर्फ़ सबसे सामान्य अरबी शब्दों को जानकर आप अरबी में धाराप्रवाह बातचीत करने के योग्य बन जाएँगे।
इससे भी ज्यादा प्रोत्साहित करने वाली बात है कि मात्र 100 शब्दों को जानने से अरबी में लिखे कोई लेख या किताब के लगभग आधे शब्दों को समझने में आपको सहायता मिलेगी। सबसे सामान्य 1000 शब्दों को सीखें और आप अरबी टेक्स्ट को 75% तक समझने लग जाएँगे। इसके साथ ही, हर नया शब्द जो आप सीखते हैं वह आपकी 60 ऐसे शब्दों के अर्थ का अनुमान लगाने में सहायता करता हैं जिन्हें आपने पहले कभी देखा भी नहीं होगा। इसका मतलब हुआ कि सिर्फ़ 1000 शब्दों की सहायता से आप 60000 अरबी शब्दों का अनुमान लगा सकते हैं। अब यह डरावना नहीं लगता है, है ना?

अरबी झंडा
सामान्य अरबी शब्द

जब आप सबसे सामान्य 100 अरबी शब्दों को जानने लगते हैं

तब आप अरबी में लिखे हुए 50% टेक्स्ट को समझने लगते हैं

सबसे पहले सबसे आम अरबी शब्दों को सीखने के लाभ

  1. 1. مرحبا = नमस्ते।

    चलिए सहज तौर पर शुरू करते हैं "مرحبا" से जिसका मतलब होता है "नमस्ते" अरबी में। यह अरबी का सबसे अधिक जाना-माना शब्द है और इससे दुबई के किसी व्यक्ति से बढ़िया तरह से बातचीत शुरू की जा सकती है। नीचे प्ले पर क्लिक करें इसके सही उच्चारण को सुनने के लिए:

    مرحبا

  2. 2. حب = प्यार

    प्रेम एक सार्वभौमिक भावना है और हमें यहाँ इसके बारे में बात तो करनी ही थी। अरबी लोगों का एक बड़ा प्यारा सा तरीका है कहने का कि वे किसी से या किसी चीज से प्रेम करते हैं इस शब्द के द्वारा "حب"। इसका प्रयोग यहाँ पर सुनें:

    حب

  3. 3. سعادة = खुशी

    जहाँ प्रेम होता है, वहाँ ख़ुशी भी अवश्य होती है। हम सभी अनुसरण कर रहे हैं "سعادة" का, जैसा की अरबी बोलने वाले लोग कहा करते हैं। ध्यान से सुनिए और हो सकता है कि आपको थोड़ी सी मिल जाएँ आपके जीवन में "ख़ुशियाँ" आज:

    سعادة

  4. 4. قط = बिल्ली

    चलिए पेट्स की बात करें। दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं: लोग जिन्हें बिल्ली पसंद है और लोग जिन्हें कुत्ते पसंद हैं। हम सबसे पहले बात करेंगे बिल्लियों की या फिर संयुक्त अरब अमीरात में लोग कैसे कहेंगे: "قط"। सुनें कि ये सुनने में कैसा लगता है:

    قط

  5. 5. كلب = कुत्ता

    मगर हमें अपने प्यारे और वफ़ादार साथी को नहीं भुलाना चाहिए, डॉग्स। अरबी में डॉग होता है "كلب", दुनियाभर के डॉग प्रेमियों के लिए एक बहुत उपयोगी शब्द। यहाँ बताया गया है आप इसका उच्चारण कैसे करेंगे:

    كلب

  6. 6. يبتسم = मुस्कराना

    अब समय है मुस्कुराने का या फिर कोई दुबई वासी कहेगा "يبتسم"। मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और यह स्वस्थ्य रहने में हमारी मदद करती है, इसीलिए हम सभी को हर दिन मुस्कुराना चाहिए। यहाँ पर इसका अरबी उच्चारण है:

    يبتسم

  7. 7. سعودي = सऊदी

    अब अगला, चलिए देखते हैं कि सऊदी अरब में लोग कैसे सऊदी के अरबों को पुकारते हैं। सही उत्तर है "سعودي"। सुनें की कैसे एक अरबी वक्ता इसका उच्चारण करेगा:

    سعودي

  8. 8. نعم = हाँ।

    हाँ, हम नंबर 8 पर पहुँच गए हैं जहाँ "हाँ" चर्चा का विषय है। अरबी वक्ता कहते हैं “यस” आमतौर पर "نعم"। अपनी समझ को बढ़ाइए सुनकर कि कैसे कोई दुबई का व्यक्ति इसका उच्चारण करेगा:

    نعم

  9. 9. شكرا لك = धन्यवाद।

    यहाँ तक पढ़ने के लिए धन्यवाद या फिर मुझे कहना चाहिए "شكرا لك" जैसा कि वे अरबी में कहते हैं। यहाँ पर एक मूल वक्ता आपको अरबी में धन्यवाद देते हुए:

    شكرا لك

  10. 10. مع السلامه = अलविदा।

    कोई भी विनम्र बातचीत बिना गुडबाय कहे समाप्त नहीं होती है या "الى اللقاء" जैसा अक्सर अरबी लोग कहते हैं। अब है समय एक मधुर अरबी आवाज़ का आपसे "गुडबाय" कहने का:

    مع السلامه

ऑनलाइन अपनी अरबी की शब्दावली को बेहतर बनाएँ

अरबी बोलना

आजकल ऑनलाइन भाषा के पाठ्यक्रम मज़ेदार हैं, असरदार हैं, सस्ते हैं और आपको एक नई भाषा सिखाने के लिए नवीनतम तकनीक का प्रयोग करते हैं। यही इनको आपकी शब्दावली विकसित करने के लिए एक बढ़िया समाधान बनता है। Mondly से मिलें, 2016 की एप्पल की सर्वश्रेष्ठ नई ऐप जो दुनियाभर में लाखों लोगों की एक नई भाषा सीखने में सहायता कर रही है। हमारे विशेषज्ञ भाषाविदों ने सबसे सामान्य अरबी शब्दों को चुना है ताकि आप उस से सीखना शुरू करें जो कि वाकई में महत्वपूर्ण है। ऐसे ही किन्हीं भी रैंडम शब्दों को सीखने की आवश्यकता नहीं है जिनका शायद असल जीवन में आप कभी प्रयोग भी नहीं करेंगे।
Mondly के सभी लेसन एक विशेष थीम या स्थिति के इर्द-गिर्द ही रहते हैं: परिवार से लेकर रंगों से लेकर जानवरों तक या शॉपिंग से संबंधित लेसन। आप बहुत ही जल्द अलग-अलग परिस्थितियों में इन्हें प्रयोग में लाने लगते हैं जैसे रेस्तरां में भोजन ऑर्डर करना, होटल का कमरा बुक करना या किसी मूल निवासी से बातें करना जिससे आप अभी-अभी मिलें हैं। लेसनों को थीमों में संगठित करने से आपके मस्तिष्क में एक शक्तिशाली संपर्क स्थापित होता है जिससे अरबी शब्दों को सीखना ज्यादा आसान हो जाता है।

अरबी बोलना

मूल वक्ताओं द्वारा बोले गए अरबी शब्द

लोग अरबी बोलते हुए

यह सिद्ध हो चुका है कि आप कोई भी भाषा जल्दी सीखते हैं जब आप किसी मूल वक्ता को बोलते हुए सुनते हैं। इसीलिए हमारे भाषाविदों ने मूल निवासियों को सुनने को इस सीखने के अनुभव का एक अभिन्न अंग बनाया है। ऐप के अंदर सभी वकायांशों को पेशेवर अरबी वक्ताओं द्वारा रिकॉर्ड किया गया है ताकि आप आराम से बैठें और सबसे सामान्य अरबी शब्दों के सही उच्चारण को अनायास ही समझ लें।
अब, चलिए हम अरबी सीखने का एकमात्र उद्देश्य को खोजें: असल बातचीत करना। यही कारण है कि हमने बोलने के अभ्यासों को हमारे लेसनों का एक अनिवार्य हिस्सा बना दिया है ताकि आप अच्छे अरबी शब्दों का अभ्यास करें जिन्हें आपने अभी-अभी सीखा है। आपको हमारे वॉइस चैटबोट को आज़माना चाहिए, एक ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम जो इतनी उन्नत है कि आप सही में उसके साथ बुद्धिमान बातचीत कर सकते हैं। बस बातें करना शुरू करें और वह आपसे प्रश्न पूछेगी, आप उत्तर देंगे और चैटबोट समझ जाएगी कि आप क्या कह रहे हैं और बातचीत जारी रखेगी। यह एक असाधारण तकनीक हैं जिसने लाखों लोगों को Mondly का दीवना बना दिया है।

लोग अरबी बोलते हुए

क्या आप जानते थे?

शीर्ष अरबी शब्द

चलिए एक झटका खाने के लिए तैयार हो जाएँ। अरबी भाषा को जो चीज विशिष्ट बनाती है, वह है इसकी वर्णमाला। 28 अक्षरों की, अरबी वर्णमाला वह पहली चीज है जिसे आपको सीखना होगा यदि आप अरबी में महारत हासिल करना चाहते हैं। लेकिन, भले ही आप बाएँ से दाएँ लिखने के आदी होंगे, पर अरबी भाषा को दाएँ से बाएँ लिखा जाता है। इसके अलावा, आप अरबी शब्दों में दिखने वाले बिंदुओं पर भी विशेष ध्यान दें। सिर्फ एक अकेला बिंदु किसी भी शब्द के अर्थ को बदल सकता है। यहाँ पर अच्छी ख़बर यह है कि अरबी संख्याओं को बाएँ से दाएँ लिखा जाता है।
अरब लोगों को ऊँटों से इतना प्यार है कि वे उनका वर्णन करने के लिए 100 से अधिक शब्दों का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए, "al-‘aees" सुनहरे भूरे बालों वाला एक सफेद ऊँट होता है, "al-thowee" वह ऊँट है जो खड़े होने के लिए बहुत कमजोर होता है और "al-ghub" वह ऊँट है जो हर दो दिन में एक बार पानी पीता है। अरब लोगों के पास प्रेम के लिए 11 शब्द, सुंदर के लिए 50 और ईश्वर का वर्णन करने के लिए 100 से भी अधिक शब्द हैं।

शीर्ष अरबी शब्द

मूल अरबी वक्ताओं द्वारा उच्चारित शीर्ष 10 सबसे अच्छे और आम अरबी शब्द

अरबी सीखना मज़ेदार और सरल बनाएँ

बुनियादी अरबी से शुरू करके आप सबसे सरल शब्दों को सबसे पहले सीखेंगे और धीरे-धीरे कठिनता को बढ़ाएंगे। इस तरह से आपको सीखते समय बहुत अच्छा लगेगा और आप देखेंगे कि कैसे आपके भाषा के ज्ञान में विस्तार हो रहा है।

बुनियादी अरबी बातचीत करें बिना समय गवाएँ

आप किसी भी दुबई या काहिरा (काइरो) के लोगों से सामान्य से विषयों पर बात कर पाएँगे जैसे कि मौसम, राजनीति या परिवार। यह आपको आपके अरबी कौशल में आत्मविश्वासी बनाएगा एवं आपको और भी सीखने के लिए उत्सुक बनाएगा।

जल्दी से अरबी में धाराप्रवाह बनें

सबसे आम अरबी शब्दों को सबसे पहले सीखकर आप स्मार्ट तरीके से सीख रहे हैं। भला अरबी के सबसे असामान्य शब्दों को क्यों सीखा जाए जबकि शायद आप कभी असल जीवन में इनका प्रयोग नहीं करें?

आप अपनी अरबी शब्दावली सुधारें

प्रत्येक नए अरबी शब्द को जिसे आप सीखते हैं वह इक्कठा होता रहता है जब तक आपकी शब्दावली बहुत मजबूत नहीं हो जाती। प्रत्येक लेसन आपको धाराप्रवाह बनाने के एक कदम और पास लाता है।

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में अरबी सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित