मुफ़्त अरबी लेसनों के साथ अरबी पढ़ें

ऑनलाइन अरबी लेसन या फिर ऑफ़लाइन अरबी कक्षाएँ?

आइए इसका सामना करें: अरबी सीखना ज्यादातर दृढ़ता के बारे में है, आपको दिन में एक बार अपने भाषा कौशल में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध होना है। यह सब अरबी पढ़ने के लिए आपके द्वारा किए जाने वाले परिश्रम की मात्रा और जब यह बहुत कठिन लगने लगे तब भी आपका इसपर डटे रहने की इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है।
मानव होने के नाते हम आसानी से विचलित हो जाते हैं और कभी-कभी लंबे समय तक किसी चीज को करते रहना मुश्किल लग सकता है। लेकिन ऐसे समाधान मौजूद हैं जो हमारी मदद कर सकते हैं। एक समाधान यह है कि किसी भाषा स्कूल में दाखिला लिया जाए और अरबी कक्षाओं में जाया जाए। हालाँकि, ऑफ़लाइन अरबी क्लास लेना काफी महंगा हो सकता है और इसमें बहुत समय लग सकता है।
एक दूसरा समाधान सांस्कृतिक तल्लीनता है: वास्तविक अरबी सपने को जीने के लिए एक अरबी बोलने वाले देश में जाना। इसके बारे में कोई संदेह नहीं है, यह किसी भी भाषा को सीखने का आदर्श तरीका है क्योंकि आप वहाँ मूल निवासियों के साथ बात करते हैं, उनके सही उच्चारण को सीखते हैं और उनकी ही तरह ही जीते भी हैं। दुर्भाग्य से, एक अलग देश में जाना कुछ ऐसा है जिसमें हम में से ज्यादातर लोग समर्थ नहीं होते हैं।
इस बात से अपना हौंसला पस्त मत होने दीजिए! अच्छी ख़बर यह है कि अब आप अपने घर के आरामदायक माहौल से ही खुद को एक अलग संस्कृति में तल्लीन कर सकते हैं। कैसे? दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन अरबी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेकर।

अरबी लेसन

Mondly के साथ ऑनलाइन मुफ़्त में अरबी के लेसन सीखें

अरबी बोलना

आपको मिलवाएं Mondly से, भाषा की ऐप जो कि संपूर्ण भाषा की तल्लीनता का समर्थन करती है, दुनियाभर में इसे 15 मिलियन लोग पसंद करते हैं।
अरबी सीखने को सरल और मज़ेदार बनाने के लिए हमने भाषा के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम किया है और छोटे-छोटे लुभावने अरबी लेसन तैयार किए हैं। हर दिन सिर्फ 5 मिनट के अभ्यास से ही अरबी सीखना शुरू करें और आप मज़ेदार तरीके से इसे सीखते हुए इसमें जल्दी से वास्तविक प्रगति करेंगे। हमारी मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप के साथ, आप अरबी पढ़ सकते हैं काम पर जाते समय, आपके ब्रेक के दौरान, किसी प्लेन में सऊदी अरब के लिए उड़ान भरते हुए या फिर आपके घर पर। लाखों लोगों ने पहले ही अपने सीखने के अनुभव को सुपरचार्ज कर लिया है हमारी स्मार्ट ऐप्स का उपयोग करके।
कुछ भी सीखने में सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है कि आप ट्रैक रखें जहाँ पर आप हैं। Mondly आपकी प्रगति को ट्रैक करने के लिए बहुत बढ़िया है, यह आपको बिताए गए समय, शब्दों और वाक्यांशों को दिखाती है और यहाँ तक ​​कि किसी निश्चित अध्याय को पूरा करने के में लगने वाले शेष समय का अनुमान भी लगाती है। यह भाषा को सीखने की पूरी प्रक्रिया को मनोरम और प्रेरक बनाती है। कुछ ही समय में, आप अपने पहले अरबी वाक्यों को बोलने में सक्षम होंगे और धाराप्रवाह बनने के एक कदम और पास आ जाएँगे।
अरबी आपके लिए पूरी तरह से नई है? कोई बात नहीं। हमारे अरबी के शुरूआती पाठ्यक्रम को चुनें। क्या आपकी इस भाषा पर अच्छी पकड़ है? हमारी मध्यम (इंटरमीडिएट) या उन्नत ऑनलाइन अरबी कक्षाएँ लीजिए। आपके ज्ञान के स्तर से कोई फर्क नहीं पड़ता, यह ऐप आपकी भाषा की जरूरतों के अनुकूल ही है।

अरबी बोलना
Mondly अरबी ऐप
Mondly अरबी ऐप
Mondly अरबी ऐप
Mondly Reviews

1 000 000+ + रेटिंग

Mondly को नामांकित किया गया था"संपादक की पसंद" गूगल प्ले में और "सर्वश्रेष्ठ नई ऐप" एप्पल के द्वारा।

Explore Mondly app in AppGalery

जीवन की वास्तविक स्थितियों के लिए मुफ़्त अरबी पाठ्यक्रम

Mondly के साथ अरबी सीखना

हमारा मानना ​​है कि अरबी आपको वास्तविक जीवन की स्थितियों के लिए तैयार करने के लिए होनी चाहिए। इसीलिए, Mondly में, हमने अपने अरबी लेसनों को दिन-प्रतिदिन की स्थितियों से प्रेरित करते हुए बनाया है। हमारे भाषा विशेषज्ञों द्वारा बनाए गए, प्रत्येक लेसन आपको परिवार, यात्रा, खरीदारी, जानवरों, व्याकरण और भी अधिक, जैसे विशिष्ट थीमों के आसपास की वास्तविक जीवन की बातचीत के लिए तैयार करते हैं।
अरबी का एक मुफ़्त लेसन लेकर शुरू करें जहाँ आप अरबी में किसी का अभिवादन करना सीखेंगे। पढ़ने, लिखने, सुनने और बोलने के अभ्यास आपको सिखाएँगे कि कैसे आप अपने पहले अरबी के वाक्यांश को बोलें।
क्या उन नए वाक्यांशों का अभ्यास करने के लिए जिन्हें आपने अभी सीखा है, बातचीत का एक साझेदार होना बहुत अच्छा नहीं होगा? हमें भी ऐसा ही लगता है। इसलिए हमने एक अभिनव कंप्यूटर प्रोग्राम बनाया है जिसके साथ आप एक बुद्धिमान बातचीत कर सकते हैं। Mondly की कन्वर्सेशनल चैटबोट आपसे वास्तविक अरबी आवाज़ में प्रश्न पूछती है और आप क्या कह रहे हैं उसे समझती है। अगली बात जो शायद आपके साथ हो जाए, यह कि आप रियाद जाते हुए एक ट्रेन में किसी मूल निवासी से मिलते समय, दुबई में एक होटल बुक करते हुए या एक अरबी रेस्तरां में भोजन का ऑर्डर देने के दौरान, अपनी अरबी का अभ्यास कर रहे हों। तो अब अरबी पढ़ने के लिए तैयार हैं?

Mondly के साथ अरबी सीखना

क्या आप जानते थे?

#image5_description

एक अधिकतर अज्ञात सा तथ्य यह है कि अरबी भाषा सबसे अधिक बोली जाने वाली अफ्रोएशियाटिक भाषा है। अफ्रोएशियाटिक भाषा परिवार अफ्रीका और मध्य पूर्वी एशिया के अधिकांश हिस्सों में फैला हुआ है और यह 300 भाषाओं और बोलियों से बना है। भाषा प्रेमियों के बीच एक और लोकप्रिय तथ्य यह है कि अरबी भाषा, हिब्रू और अरमी भाषा की तरह ही एक सेमिटिक भाषा है। यह हिब्रू बोलने वालों के लिए अच्छी ख़बर है क्योंकि ये दोनों भाषाएँ केंद्रीय सेमेटिक भाषा समूह की भाषाएँ हैं और इनमें बहुत कुछ सामान्य है। उदाहरण के लिए, अरबी और हिब्रू दोनों ही एबजाद का उपयोग करते हैं। एक एडजैब वह प्रणाली है जिसमें प्रत्येक अक्षर स्वर के बजाय व्यंजन को दर्शाता है। इसका मतलब है कि जब आप अरबी या हिब्रू भाषा में लिखते हैं तो आपको स्वरों के लिए, स्वर के निशान भी लिखना होता है।
पृथ्वी पर सबसे पुरानी बोली जाने वाली भाषाओं में से एक होने के कारण, अरबी का एक समृद्ध इतिहास है और यह दुनिया भर में विभिन्न भाषाओं को प्रभावित करती है। उदाहरण के लिए, माल्टीज़ भाषा, अरबी से बहुत प्रभावित हुई है। इसका कारण यह है कि अरबों ने 9वीं शताब्दी में माल्टा के पड़ोसी द्वीप सिसिली पर विजय प्राप्त की थी। लेकिन अरबी ने पश्चिमी दुनिया के शब्दों को को भी प्रभावित किया है जैसे "एडमिरल", "कॉफ़ी" और "जिराफ़", जिनमें अरबी मूल है।

#image5_description

असली लाभों के साथ ऑनलाइन अरबी के लेसन

हर एक अरबी पाठ के साथ असल प्रगति करें

प्रतिदिन 5 मिनट के लिए आपके ऑफिस जाने या घर वापस आने के रास्ते में अरबी सीखें और आपको वो असल प्रगति महसूस होगी जो आप कर रहे हैं। Mondly का लीडरबोर्ड और आंकड़े यहाँ आपकी मदद करने के लिए है ताकि आप अपनी तेज़ प्रगति को देख सकें।

हर एक अरबी कक्षा जो आप लेते हैं उससे आप और स्मार्ट बनते जाएँगे

एक नई भाषा सीखने से आपका मस्तिष्क सक्रिय हो जाता है। हर एक अरबी लेसन के पूरे होने पर आप खुद को पहले की अपेक्षा ज्यादा स्मार्ट महसूस करेंगे। थोड़े ही समय में, आपके पास नया ज्ञान होगा जिसका आप जीवन की वास्तविक स्थितियों में उपयोग करने के लिए तैयार होंगे।

अरबी सीखने में आत्मविश्वास महसूस करें

Mondly का अरबी पाठ्यक्रम आपको धीरे-धीरे भाषा सिखाता है और वह भी मज़ेदार तरीके से, छोटे 5 मिनट के लेसनों से। आपकी सोच से कहीं तेज़, आप इस अनुभव में तल्लीन हो जाएँगे। बस कुछ ही मिनटों के अभ्यास के बाद, आप पाएँगे कि पहले की अपेक्षा आप अब ज्यादा अरबी जानते हैं।

आप अरबी की वास्तविक बातचीत के लिए तैयार हो जाएँगे

प्रत्येक अरबी के लेसन में बातचीत के अभ्यास शामिल किए गए हैं ताकि जीवन की वास्तविक स्थितियों के लिए आपको तैयार होने में मदद मिले। आइए शुरू करिए और हमारे आवाज़ वाले चैटबोट के साथ आज ही अरबी में अपनी पहली वास्तविक बातचीत करिए।

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में अरबी सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित