पुर्तगाली शब्द जिन्हें आपको जानना है अपनी पुर्तगाली शब्दावली विकसित करने के लिए

सामान्य पुर्तगाली शब्द: तथ्य एवं आंकड़े

पुर्तगाली भाषा दुनिया की एक सबसे बेमिसाल भाषा है और इसकी सुंदरता इसके शब्दों में समाहित है।
माना जाता है कि पुर्तगाली भाषा कुल मिलाकर 250000 शब्दों से बनी है और इसके सबसे बड़े शब्दकोश में 171000 से अधिक शब्द हैं। यह उस व्यक्ति के लिए एक बहुत बड़ी और डराने वाली संख्या हो सकती है जो पुर्तगाली सीखना शुरू करना चाहता है, लेकिन यहाँ पर अच्छी ख़बर है: पुर्तगाली में धाराप्रवाह होने के लिए आपको कुल शब्दों का सिर्फ़ 5% जानने की आवश्यकता है। इसका अर्थ हुआ कि सबसे सामान्य पुर्तगाली शब्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करके आप जल्दी से पुर्तगाली भाषा में धाराप्रवाह बन जाएँगे।
इससे भी ज्यादा प्रोत्साहित करने वाली बात है कि मात्र 100 शब्दों को जानने से पुर्तगाली में लिखे कोई लेख या किताब के लगभग आधे शब्दों को समझने में आपको सहायता मिलेगी। सबसे सामान्य 1000 शब्दों को सीखें और आप पुर्तगाली टेक्स्ट को 75% तक समझने लग जाएँगे। इसके साथ ही, हर नया शब्द जो आप सीखते हैं वह आपकी 85 ऐसे शब्दों के अर्थ का अनुमान लगाने में सहायता करता हैं जिन्हें आपने पहले कभी देखा भी नहीं होगा। इसका मतलब हुआ कि सिर्फ़ 1000 शब्दों की सहायता से आप 85000 पुर्तगाली शब्दों का अनुमान लगा सकते हैं। अब यह डरावना नहीं लगता है, है ना?

पुर्तगाली झंडा
सामान्य पुर्तगाली शब्द

जब आप सबसे सामान्य 100 पुर्तगाली शब्दों को जानने लगते हैं

तब आप पुर्तगाली में लिखे हुए 50% टेक्स्ट को समझने लगते हैं

सबसे पहले सबसे आम पुर्तगाली शब्दों को सीखने के लाभ

  1. 1. Olá = नमस्ते।

    चलिए सहज तौर पर शुरू करते हैं "Olá" से जिसका मतलब होता है "नमस्ते" पुर्तगाली में। यह पुर्तगाली का सबसे अधिक जाना-माना शब्द है और इससे ब्राज़िल के किसी व्यक्ति से बढ़िया तरह से बातचीत शुरू की जा सकती है। नीचे प्ले पर क्लिक करें इसके सही उच्चारण को सुनने के लिए:

    Olá

  2. 2. Amor = प्यार

    प्रेम एक सार्वभौमिक भावना है और हमें यहाँ इसके बारे में बात तो करनी ही थी। पुर्तगाली लोगों का एक बड़ा प्यारा सा तरीका है कहने का कि वे किसी से या किसी चीज से प्रेम करते हैं इस शब्द के द्वारा "amor"। इसका प्रयोग यहाँ पर सुनें:

    Amor

  3. 3. Felicidade = खुशी

    जहाँ प्रेम होता है, वहाँ ख़ुशी भी अवश्य होती है। हम सभी अनुसरण कर रहे हैं "felicidade" का, जैसा की पुर्तगाली बोलने वाले लोग कहा करते हैं। ध्यान से सुनिए और हो सकता है कि आपको थोड़ी सी मिल जाएँ आपके जीवन में "ख़ुशियाँ" आज:

    Felicidade

  4. 4. Gato = बिल्ली

    चलिए पेट्स की बात करें। दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं: लोग जिन्हें बिल्ली पसंद है और लोग जिन्हें कुत्ते पसंद हैं। हम सबसे पहले बात करेंगे बिल्लियों की या फिर पुर्तगाल में लोग कैसे कहेंगे: "gato"। सुनें कि ये सुनने में कैसा लगता है:

    Gato

  5. 5. Cão = कुत्ता

    मगर हमें अपने प्यारे और वफ़ादार साथी को नहीं भुलाना चाहिए, डॉग्स। पुर्तगाली में डॉग होता है "cão", दुनियाभर के डॉग प्रेमियों के लिए एक बहुत उपयोगी शब्द। यहाँ बताया गया है आप इसका उच्चारण कैसे करेंगे:

    Cão

  6. 6. Sorrir = मुस्कराना

    अब समय है मुस्कुराने का या फिर कोई ब्राज़िल वासी कहेगा "sorrir"। मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और यह स्वस्थ्य रहने में हमारी मदद करती है, इसीलिए हम सभी को हर दिन मुस्कुराना चाहिए। यहाँ पर इसका पुर्तगाली उच्चारण है:

    Sorrir

  7. 7. Português = पुर्तगाली

    अब अगला, चलिए देखते हैं कि पुर्तगाल में लोग कैसे कहेंगे "पुर्तगाली"। सही उत्तर है "português"। सुनें की कैसे एक पुर्तगाली वक्ता इसका उच्चारण करेगा:

    Português

  8. 8. Sim = हाँ।

    हाँ, हम नंबर 8 पर पहुँच गए हैं जहाँ "हाँ" चर्चा का विषय है। पुर्तगाली वक्ता कहते हैं “यस” आमतौर पर बस कहकर "sim"। अपनी समझ को बढ़ाइए सुनकर कि कैसे कोई ब्राज़िल का व्यक्ति इसका उच्चारण करेगा:

    Sim

  9. 9. Obrigado = धन्यवाद।

    यहाँ तक पढ़ने के लिए धन्यवाद या फिर मुझे कहना चाहिए "Obrigado" जैसा कि वे पुर्तगाली में कहते हैं। यहाँ पर एक मूल वक्ता आपको पुर्तगाली में धन्यवाद देते हुए:

    Obrigado

  10. 10. Adeus = अलविदा।

    कोई भी विनम्र बातचीत बिना गुडबाय कहे समाप्त नहीं होती है या "Adeus!" जैसा अक्सर पुर्तगाली लोग कहते हैं। अब है समय एक मधुर पुर्तगाली आवाज़ का आपसे "गुडबाय" कहने का:

    Adeus

ऑनलाइन अपनी पुर्तगाली की शब्दावली को बेहतर बनाएँ

पुर्तगाली बोलना

आजकल ऑनलाइन भाषा के पाठ्यक्रम मज़ेदार हैं, असरदार हैं, सस्ते हैं और आपको एक नई भाषा सिखाने के लिए नवीनतम तकनीक का प्रयोग करते हैं। यही इनको आपकी शब्दावली विकसित करने के लिए एक बढ़िया समाधान बनता है। Mondly से मिलें, 2016 की एप्पल की सर्वश्रेष्ठ नई ऐप जो दुनियाभर में लाखों लोगों की एक नई भाषा सीखने में सहायता कर रही है। हमारे विशेषज्ञ भाषाविदों ने सबसे सामान्य पुर्तगाली शब्दों को चुना है ताकि आप उस से सीखना शुरू करें जो कि वाकई में महत्वपूर्ण है। ऐसे ही किन्हीं भी रैंडम शब्दों को सीखने की आवश्यकता नहीं है जिनका शायद असल जीवन में आप कभी प्रयोग भी नहीं करेंगे।
Mondly के सभी लेसन एक विशेष थीम या स्थिति के इर्द-गिर्द ही रहते हैं: परिवार से लेकर रंगों से लेकर जानवरों तक या शॉपिंग से संबंधित लेसन। आप बहुत ही जल्द अलग-अलग परिस्थितियों में इन्हें प्रयोग में लाने लगते हैं जैसे रेस्तरां में भोजन ऑर्डर करना, होटल का कमरा बुक करना या किसी मूल निवासी से बातें करना जिससे आप अभी-अभी मिलें हैं। पाठों को थीमों में संगठित करने से आपके मस्तिष्क में एक शक्तिशाली संपर्क स्थापित होता है जिससे पुर्तगाली शब्दों को सीखना ज्यादा आसान हो जाता है।

पुर्तगाली बोलना

मूल वक्ताओं द्वारा बोले गए पुर्तगाली शब्द

लोग पुर्तगाली बोलते हुए

यह सिद्ध हो चुका है कि आप कोई भी भाषा जल्दी सीखते हैं जब आप किसी मूल वक्ता को बोलते हुए सुनते हैं। इसीलिए हमारे भाषाविदों ने मूल निवासियों को सुनने को इस सीखने के अनुभव का एक अभिन्न अंग बनाया है। ऐप के अंदर सभी वकायांशों को पेशेवर पुर्तगाली वक्ताओं द्वारा रिकॉर्ड किया गया है ताकि आप आराम से बैठें और सबसे सामान्य पुर्तगाली शब्दों के सही उच्चारण को अनायास ही समझ लें।
अब, चलिए हम पुर्तगाली सीखने का एकमात्र उद्देश्य को खोजें: असल बातचीत करना। यही कारण है कि हमने बोलने के अभ्यासों को हमारे पाठों का एक अनिवार्य हिस्सा बना दिया है ताकि आप अच्छे पुर्तगाली शब्दों का अभ्यास करें जिन्हें आपने अभी-अभी सीखा है। आपको हमारे वॉइस चैटबोट को आज़माना चाहिए, एक ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम जो इतनी उन्नत है कि आप सही में उसके साथ बुद्धिमान बातचीत कर सकते हैं। बस बातें करना शुरू करें और वह आपसे प्रश्न पूछेगी, आप उत्तर देंगे और चैटबोट समझ जाएगी कि आप' क्या कह रहे हैं और बातचीत जारी रखेगी। यह एक असाधारण तकनीक हैं जिसने लाखों लोगों को Mondly का दीवना बना दिया है।

लोग पुर्तगाली बोलते हुए

क्या आप जानते थे?

शीर्ष पुर्तगाली शब्द

आश्चर्यजनक रूप से, ऐसे 3 अक्षर हैं जिनसे शायद आप परिचित हों, वो थोड़े समय पहले तक पुर्तगाली भाषा में शामिल नहीं थे। सिर्फ 2009 में ही के, वाय और डब्ल्यू अक्षरों को पुर्तगाली वर्णमाला में शामिल किया गया है। क्यों? क्योंकि पुर्तगाली शब्दकोश में "प्ले" या "रैंकिंग" जैसे अंग्रेज़ी मूल के शब्दों की एक श्रृंखला के अपनाए जाने से पहले, इन अक्षरों का उपयोग करके कोई भी पुर्तगाली शब्द नहीं बने थे।
लेकिन सबसे लंबा पुर्तगाली शब्द आखिर कितना लंबा है? आइए हम असामान्य से चिकित्सा शब्द "pneu­moul­tra­mi­cros­co­pi­cos­si­li­co­vul­ca­no­co­ni­o­ti­co­zi­nhos" की परवाह नहीं करने पर सहमत हो जाते हैं जिसमें कि कुल मिलकर 52 अक्षर हैं। फ़्रांसिसी भाषा की तरह ही, सबसे लंबे और आम पुर्तगाली शब्द में 29 अक्षर हैं और उसका मतलब है कुछ ऐसा जो कि असंवैधानिक है: "an­ti­cons­ti­tu­ci­o­na­lis­si­ma­men­te"।
अच्छी ख़बर यह है कि आपको पुर्तगाली भाषा में धाराप्रवाह होने के लिए ऐसे लंबे शब्द नहीं सीखने होंगे। बस सबसे आम शब्दों पर ही ध्यान दें और आप सरलता से इस अद्भुत भाषा को सीख जाएँगे।

शीर्ष पुर्तगाली शब्द

मूल वक्ताओं द्वारा उच्चारित शीर्ष 10 सबसे अच्छे और आम पुर्तगाली शब्द

पुर्तगाली सीखना मज़ेदार और सरल बनाएँ

बुनियादी पुर्तगाली से शुरू करके आप सबसे सरल शब्दों को सबसे पहले सीखेंगे और धीरे-धीरे कठिनता को बढ़ाएंगे। इस तरह से आपको सीखते समय बहुत अच्छा लगेगा और आप देखेंगे कि कैसे आपके भाषा के ज्ञान में विस्तार हो रहा है।

बुनियादी पुर्तगाली बातचीत करें बिना समय गवाएँ

आप किसी भी रियो डी जनेरियो या लिस्बन के लोगों से सामान्य से विषयों पर बात कर पाएँगे जैसे कि मौसम, राजनीति या परिवार। यह आपको आपके पुर्तगाली कौशल में आत्मविश्वासी बनाएगा एवं आपको और भी सीखने के लिए उत्सुक बनाएगा।

जल्दी से पुर्तगाली में धाराप्रवाह बनें

सबसे आम पुर्तगाली शब्दों को सबसे पहले सीखकर आप स्मार्ट तरीके से सीख रहे हैं। भला पुर्तगाली के सबसे असामान्य शब्दों को क्यों सीखा जाए जबकि शायद आप कभी असल जीवन में इनका प्रयोग नहीं करें?

आप अपनी पुर्तगाली शब्दावली सुधारें

प्रत्येक नए पुर्तगाली शब्द को जिसे आप सीखते हैं वह इक्कठा होता रहता है जब तक आपकी शब्दावली बहुत मजबूत नहीं हो जाती। प्रत्येक पाठ आपको धाराप्रवाह बनाने के एक कदम और पास लाता है।

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें