हमारे भाषाविदों ने पुर्तगाली बोलने के प्रमुख रहस्यों में से एक की पहचान की है: एक प्राकृतिक सेटिंग में मूल वक्ताओं को सुनना। क्योंकि हमारा मस्तिष्क हमारे द्वारा सुनी गई जानकारी को अवशोषित करने के लिए बनाया गया है, इसीलिए हमारे विशेषज्ञों ने सुनने को पुर्तगाली सीखने का एक अनिवार्य हिस्सा बनाया है। नतीजतन, हमारे सभी पाठों के दौरान आप मूल वक्ताओं को स्पष्ट रूप से, सही ढंग से और संदर्भ के अनुसार पुर्तगाली में बोलते हुए सुनेंगे। इस तरह से, आप मूल शब्दों के प्राकृतिक पुर्तगाली उच्चारण को आसानी से सीख लेंगे।
क्या आप जानते हैं कि करके देखने हुए सीखना सबसे प्रभावी सीखने का तरीका है? हर दिन थोड़ी-थोड़ी पुर्तगाली का अभ्यास करें और आप एक मूल निवासी की तरह ही हमेशा बोलेंगे! मूल पुर्तगाली वक्ताओं द्वारा उच्चारित इन शीर्ष 10 सबसे आम पुर्तगाली शब्दों और वाक्यांशों के साथ अभी शुरू करें।
पहली छाप बहुत मायने रखती है। कोई अन्य जो इसे नकार दे, उसकी ना सुनें। पुर्तगाली में एक सरल सा "हैलो" सीखना, मूल निवासियों के साथ आपकी बातचीत में अद्भुत काम कर सकता है। तो यहाँ पर है कैसे सही तरह से इसका उच्चारण करें:
कहने के लिए अगली विनम्र बात होगी यह पूछना "आप कैसे हैं?"। कभी-कभी, आप हैलो कहना छोड़ सकते हैं और सीधे ही पूछ सकते हैं कि सब कैसा चल रहा है। यहाँ पर है इसे पुर्तगाली में कैसे उच्चारित करें:
जब आप विदेश यात्रा करते हैं, तो आप अक्सर बहुत सारे दोस्त बनाते हैं। भले ही हम बात करें प्लेन में मिले अच्छे अजनबियों की, आपके मेजबान या ड्राइवर की, यहाँ पर है कैसे उनसे उनका नाम पूछें:
आपकी उनकी भाषा को बोलने की कोशिश को मूल निवासियों के द्वारा उनकी संस्कृति के प्रति सम्मान के प्रतीक के तौर पर हमेशा ही सराहा जाएगा। एक और बुनियादी वाक्यांश है जिसका आप नए दोस्त बनाते समय उपयोग कर सकते हैं "आपसे मिलकर अच्छा लगा"। क्लिक करें और सुनें कि इसका उच्चारण कैसा होता है:
सभी जगह जहाँ भी आप जाएँ वहाँ शिष्टाचार अत्यंत ही आवश्यक है। और पुर्तगाल कोई अपवाद नहीं है। सही तरह से और सही समय पर "कृपया" कहना आपके मार्ग के कई द्वार खोल देगा। पुर्तगाली में इसका उच्चारण करने के लिए, आपको बस कहना है:
माएँ हम सभी के लिए सर्वश्रेष्ठ वरदान है। ना सिर्फ वे हमारा पालन करती हैं, बल्कि वे हमें मूल शिष्टाचार भी सिखाती हैं जैसे उचित संदर्भ में "धन्यवाद" कहना। उन्हीं के उदाहरण का पालन करते हुए, यहाँ पर है कैसे कहें "थैंक यू" पुर्तगाली में:
इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आप दुनिया में कहाँ हैं। सामान्य ज्ञान सभी भाषाओं में एक सामान ही है। यहाँ पर है कि कैसे लिस्बन का कोई व्यक्ति कहेगा "आपका स्वागत है":
हमें जीवन भर के लिए अपनी छवि बनाने के लिए सिर्फ 7 सेकंड ही चाहिए होते हैं। और कभी-कभी एक अच्छी छवि और बुरी के बीच का अंतर, एक सरल सा "मुझे क्षमा करें" कहना होता है। सुनें कि इसका उच्चारण कैसे किया जाता है पुर्तगाली में:
खरीदारी की होड़ हर शहर के ब्रेक का एक अनिवार्य हिस्सा है। छुट्टियाँ तब तक समाप्त नहीं होतीं जब तक आप अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए स्मृति चिह्न नहीं खरीद लेते। इसीलिए यहाँ पर है कैसे पूछें "इसका दाम कितना है?" पुर्तगाली में:
यदि आप बनाए रखना चाहते हैं अपनी उस पहली अच्छी छवि को जिसे आप अपनी त्रुटिरहित पुर्तगाली अभिवादनों और परिचय के साथ बनाने में कामयाब रहें हैं, तो बातचीत का अंत बिल्कुल एक मूल निवासी की तरह "गुडबाय" कहकर करें:
1 000 000+ + रेटिंग
Mondly को नामांकित किया गया था"संपादक की पसंद" गूगल प्ले में और "सर्वश्रेष्ठ नई ऐप" एप्पल के द्वारा।
पुर्तगाली भाषा फ्रांसीसी, रोमानियाई, स्पेनिश और इतालवी जैसी ही एक सुखदायक, रोमांटिक भाषा है। इसकी उत्पत्ति लगभग 2000 साल पहले इबेरिया के प्रायद्वीप में हुई थी जब रोमनों ने इसे जीत लिया था। एक तरफ अटलांटिक महासागर के होने से, 15वीं शताब्दी में पुर्तगाल नई भूमि की खोज करने की दौड़ में अग्रणी देशों में से एक बन गया था। इसकी पहली खोजों में से एक दक्षिण अमेरिका है जहाँ पुर्तगाली उपनिवेश बस्तियाँ थीं जो जल्द ही दुनिया में सबसे बड़ा पुर्तगाली बोलने वाला देश गया, ब्राज़िल। आजकल, उच्चारण और व्याकरण में कुछ मामूली अंतरों के बावजूद, पुर्तगाली भाषा को जानने से आपको किसी भी पुर्तगाली बोलने वाले देश में काफ़ी मदद मिलेगी।
विश्वभर में पुर्तगाली 6वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, इसीलिए आपको' संवादात्मक पुर्तगाली सीखने से निश्चित रूप से बहुत लाभ होगा। उदाहरण के लिए, आप किसी भी समय लोगों से बातचीत कर पाएँगे जब आप ब्राज़िल या पुर्तगाल जाएँगे।
जब भी आप साऊ पाउलो या लिस्बन की यात्रा की योजना बनाएँगे, तब पुर्तगाली बोलना आपके अनुभव को बहुत ज्यादा बेहतर बनाएगा। आप एक मूल निवासी की तरह ही पुर्तगाली बोलने वाले देशों का अनुभव कर पाएँगे और इस प्रक्रिया में विश्वसनीय अनुभव प्राप्त करेंगे।
पुर्तगाली बोलने से आपके रोज़गार के अवसर बहुत बढ़ जाते हैं और यह बात आपको भीड़ से अलग भी करती है। इसका मतलब है कि आपके पास सबसे पहले एक बढ़िया मौका होगा एक अच्छे वेतन वाली नौकरी पाने का, बेहतर संभावना होगी पदोन्नति होने की या फिर पुर्तगाली बोलने वाले देश में एक बढ़िया नौकरी पाने की।
अध्ययनों से संकेत मिलते हैं कि द्विभाषी होने से या बहु भाषी होने से आपके मस्तिष्क का ग्रे मेटर बढ़ता है। इसका मतलब है कि पुर्तगाली बोलने से आप अभी जितने हैं उससे ज्यादा स्मार्ट बन जाएँगे। तो फिर, आपको किस बात का इंतज़ार है?