धाराप्रवाह अरबी कैसे बोलें कुछ ही समय में

पता करें कि कैसे धाराप्रवाह अरबी बोलें

अधिकांश हाई स्कूल या फिर नियमित अरबी पाठ्यक्रम आपको व्याकरण के उबाऊ नियम और भाषा की जटिल धारणाएँ पढ़ाने से शुरू करते हैं। इसका कोई बेहतर तरीका तो ज़रूर होना चाहिए! हम, Mondly में - भाषा ऐप जिसे दुनियाभर में लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है, ठीक इसका विपरीत दृष्टिकोण अपनाते हैं। हमारे भाषा विशेषज्ञ जितनी जल्दी हो सके अरबी में आपकी वास्तविक बातचीत करने की क्षमता के बारे में गहराई से परवाह करते हैं। इसीलिए, आपके पाठ्यक्रम की शुरुआत में आपको जटिल धारणाओं की भरमार पेश करने की बजाए, हम आपको वास्तविक बातचीत में शामिल करने से शुरू करते हैं। इस दृष्टिकोण से, हमारी ऐप केवल 5 मिनट उपयोग करने के बाद ही आप अपनी पहली अरबी की बातचीत करने के लिए सक्षम हो जाएँगे। ये तो उत्साहजनक है, है ना?
हमारे भाषाविदों ने अरबी बोलने के प्रमुख रहस्यों में से एक की पहचान की है: एक प्राकृतिक सेटिंग में मूल वक्ताओं को सुनना। क्योंकि हमारा मस्तिष्क हमारे द्वारा सुनी गई जानकारी को अवशोषित करने के लिए बनाया गया है, इसीलिए हमारे विशेषज्ञों ने सुनने को अरबी सीखने का एक अनिवार्य हिस्सा बनाया है। नतीजतन, हमारे सभी पाठों के दौरान आप मूल वक्ताओं को स्पष्ट रूप से, सही ढंग से और संदर्भ के अनुसार अरबी में बोलते हुए सुनेंगे। इस तरह से, आप मूल शब्दों के प्राकृतिक अरबी उच्चारण को आसानी से सीख लेंगे।

अरबी बोलना

पहले ही दिन से धाराप्रवाह अरबी बोलें

क्या आप जानते हैं कि करके देखने हुए सीखना सबसे प्रभावी सीखने का तरीका है? हर दिन थोड़ी-थोड़ी अरबी का अभ्यास करें और आप एक मूल निवासी की तरह ही हमेशा बोलेंगे! मूल अरबी वक्ताओं द्वारा उच्चारित इन शीर्ष 10 सबसे आम अरबी शब्दों और वाक्यांशों के साथ अभी शुरू करें।

  1. 1. مرحبا. = नमस्ते।

    पहली छाप बहुत मायने रखती है। कोई अन्य जो इसे नकार दे, उसकी ना सुनें। अरबी में एक सरल सा "हैलो" सीखना, मूल निवासियों के साथ आपकी बातचीत में अद्भुत काम कर सकता है। तो यहाँ पर है कैसे सही तरह से इसका उच्चारण करें:

    مرحبا.

  2. 2. كيف حالك؟ = तुम कैसे हो?

    कहने के लिए अगली विनम्र बात होगी यह पूछना "आप कैसे हैं?"। कभी-कभी, आप हैलो कहना छोड़ सकते हैं और सीधे ही पूछ सकते हैं कि सब कैसा चल रहा है। यहाँ पर है इसे अरबी में कैसे उच्चारित करें:

    كيف حالك؟

  3. 3. ما اسمك؟ = तुम्हारा नाम क्या है?

    जब आप विदेश यात्रा करते हैं, तो आप अक्सर बहुत सारे दोस्त बनाते हैं। भले ही हम बात करें प्लेन में मिले अच्छे अजनबियों की, आपके मेजबान या ड्राइवर की, यहाँ पर है कैसे उनसे उनका नाम पूछें:

    ما اسمك؟

  4. 4. أنا سعيد بلقائك. = आपसे मिल कर ख़ुशी हुई।

    आपकी उनकी भाषा को बोलने की कोशिश को मूल निवासियों के द्वारा उनकी संस्कृति के प्रति सम्मान के प्रतीक के तौर पर हमेशा ही सराहा जाएगा। एक और बुनियादी वाक्यांश है जिसका आप नए दोस्त बनाते समय उपयोग कर सकते हैं "आपसे मिलकर अच्छा लगा"। क्लिक करें और सुनें कि इसका उच्चारण कैसा होता है:

    أنا سعيد بلقائك.

  5. 5. أرجوك. = कृपया।

    सभी जगह जहाँ भी आप जाएँ वहाँ शिष्टाचार अत्यंत ही आवश्यक है। और अरब कोई अपवाद नहीं है। सही तरह से और सही समय पर "कृपया" कहना आपके मार्ग के कई द्वार खोल देगा। अरबी में इसका उच्चारण करने के लिए, आपको बस कहना है:

    أرجوك.

  6. 6. شكرا لك. = धन्यवाद।

    माएँ हम सभी के लिए सर्वश्रेष्ठ वरदान है। ना सिर्फ वे हमारा पालन करती हैं, बल्कि वे हमें मूल शिष्टाचार भी सिखाती हैं जैसे उचित संदर्भ में "धन्यवाद" कहना। उन्हीं के उदाहरण का पालन करते हुए, यहाँ पर है कैसे कहें "थैंक यू" अरबी में:

    شكرا لك.

  7. 7. على الرحب و السعة. = आप का स्वागत है।

    इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आप दुनिया में कहाँ हैं। सामान्य ज्ञान सभी भाषाओं में एक सामान ही है। यहाँ पर है कि कैसे अबु धाबी का कोई व्यक्ति कहेगा "आपका स्वागत है":

    على الرحب و السعة.

  8. 8. ‫من فضلك!‬ = माफ कीजिए!

    हमें जीवन भर के लिए अपनी छवि बनाने के लिए सिर्फ 7 सेकंड ही चाहिए होते हैं। और कभी-कभी एक अच्छी छवि और बुरी के बीच का अंतर, एक सरल सा "मुझे क्षमा करें" कहना होता है। सुनें कि इसका उच्चारण कैसे किया जाता है अरबी में:

    ‫من فضلك!‬

  9. 9. كم يكلف؟ = इसका दाम क्या है?

    खरीदारी की होड़ हर शहर के ब्रेक का एक अनिवार्य हिस्सा है। छुट्टियाँ तब तक समाप्त नहीं होतीं जब तक आप अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए स्मृति चिह्न नहीं खरीद लेते। इसीलिए यहाँ पर है कैसे पूछें "इसका दाम कितना है?" अरबी में:

    كم يكلف؟

  10. 10. مع السلامه. = अलविदा।

    यदि आप बनाए रखना चाहते हैं अपनी उस पहली अच्छी छवि को जिसे आप अपनी त्रुटिरहित अरबी अभिवादनों और परिचय के साथ बनाने में कामयाब रहें हैं, तो बातचीत का अंत बिल्कुल एक मूल निवासी की तरह "गुडबाय" कहकर करें:

    مع السلامه.

शामिल हो जाइए अरबी बोलना सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में!

Mondly अरबी ऐप
Mondly अरबी ऐप
Mondly अरबी ऐप
Mondly Reviews

1 000 000+ + रेटिंग

Mondly को नामांकित किया गया था"संपादक की पसंद" गूगल प्ले में और "सर्वश्रेष्ठ नई ऐप" एप्पल के द्वारा।

Explore Mondly app in AppGalery

सही उच्चारण के लिए अरबी में बातचीत

अरबी सीखने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है इसका अभ्यास करने का मौका जो आपने भाषा बोलकर सीखा है। अन्यथा, आप यह सब भूल जाएँगे, जैसा कि अधिकतर उन चीजों के साथ होता है जिन्हें हमने स्कूल में सीखा था। यही कारण है कि हमारे भाषा विशेषज्ञों ने हर लेसन में अरबी बोलने के अभ्यास को शामिल किया है। आपको किसी अरबी दोस्त को खोजने की आवश्यकता नहीं है आपके साथ रिहर्सल करने में मदद करने के लिए। अरबी बोलने वाले देश में भी जाने की जरूरत नहीं है। यह कैसे संभव हो सकता है? हमने एक उच्च तकनीक वाला कंप्यूटर प्रोग्राम बनाया है जिसके साथ एक स्मार्ट बातचीत करने आप इसका उपयोग कर सकते हैं (वाकई में!)। इसे हम Mondly चैटबॉट कहते हैं। आराम से बैठ जाइए और यह आपके साथ एक दोस्ताना, मूल अरबी आवाज़ का उपयोग करके बातचीत करेगी। शर्माइए मत: इसके प्रश्नों का उत्तर दें या फिर आप इससे कुछ पूछें। बिलकुल जादू की तरह ही, यह सब समझ जाएगी कि आप क्या कह रहे हैं और एक आम व्यक्ति की तरह ही प्रतिक्रिया देगी। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि दुनिया भर के लाखों लोग हमारे चैटबोट का प्रयोग अरबी बोलने का तरीका सीखने के लिए कर चुके हैं।
अरबी बातचीत

आभासी वास्तविकता में अरबी बोलना सीख रहे हैं

हमारे समय के महान दिग्गज आभासी वास्तविकता (वीआर) को प्रौद्योगिकी का भविष्य मानते हैं। इस तकनीक की जबरदस्त क्षमता को स्वीकार करते हुए, हमने आभासी वास्तविकता के माध्यम से भाषा सीखने के भविष्य को आकार देने के लिए हमारे विश्व स्तरीय भाषाविदों के साथ मिलकर काम किया है।
Mondly वीआर से मिलें, पहली आभासी वास्तविकता की एप्लीकेशन जो अरबी बोलने में आपकी सहायता करती है। अपने वीआर हेडसेट पहन लीजिए और खुद को भाषाओं की दुनिया में तल्लीन महसूस कीजिए। दुबई के किसी रेस्तरां में हुम्म्स का ऑर्डर दीजिए, ट्रेन से अबु धाबी जाते हुए रोमांचक अरबी बातचीत कीजिए या फिर मक्का के किसी होटल में चेक इन कीजिए। यह वहाँ सही में मौजूद होने के जैसा ही है और यही वह चीज है जो अरबी सीखने को इतना प्रभावी बनती है।
जरा याद करिए उस भावना को जब कोई आपसे एक प्रश्न पूछ बैठता है और आप झल्लाहट से अपने दिमाग के घोड़ों को दौड़ाते हुए यह सोचकर हक्के-बक्के रह जाते हैं कि इसके उत्तर में क्या कहें? वीआर में, आप अपने घर के आरामदायक वातावरण में बैठकर समान स्थितियों का अभ्यास करके अरबी बोलना सीखते हैं। सुरक्षित वातावरण में जितनी बार चाहें उतनी बार अभ्यास करें और तुरंत प्रतिक्रिया प्राप्त करें जब तक कि आप इसमें सही ना हो जाएँ। इसके परिणामस्वरूप, आपने वास्तविक दुनिया में जो कुछ भी सीखा है आप उसे लागू करने के लिए आत्मविश्वास प्राप्त करेंगे। अंततः, Mondly आपको अरबी बोलना सिखाने के बारे में ही है ताकि आप मूल निवासियों के साथ वास्तविक जीवन की बातचीत कर सकें। इसमें कोई संदेह नहीं है, Mondly वीआर आपके सीखने को सुपरचार्ज करती है और अरबी बोलना सीखने को बेहद प्रभावी बनाती है।
वीआर में अरबी

क्या आप जानते थे?

अरबी लैंडमार्क

अरब संघ बनाने वाले 22 देशों में अरबी एक आधिकारिक भाषा है, लेकिन यह भाषा नियमित रूप से 7 और देशों में भी बोली जाती है, जहाँ पर मुस्लिमों की बहुल आबादी है। दुनिया भर में मुस्लिम लोग, भले ही वे अरब नहीं हों, वे अरबी सीखते हैं क्योंकि अरबी इस्लाम की भाषा है। इसी कारण से, अरबी भाषा पाकिस्तान, इंडोनेशिया, ईरान, स्पेन और माल्टा में व्यापक रूप से बोली जाती है। ऐसा अनुमान है कि, कुल मिलाकर, दुनिया भर में 300 मिलियन से अधिक अरबी भाषी लोग हैं, जिनमें से अरब विश्व में सिर्फ 200 मिलियन अरबी भाषी लोग रहते हैं, जो दक्षिण-पश्चिमी एशिया से लेकर उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका तक फैले हुए हैं।
यह जानना महत्वपूर्ण है कि अरबी भाषा दो प्रकार की होती है। एक क्लासिक अरबी भाषा है जिसे الفصحى (Fus-ha) कहा जाता है, वह भाषा जिसमें कुरान, इस्लाम की पवित्र पुस्तक, लिखी गई है। यह अरबी का एक औपचारिक प्रकार माना जाता है जिसने आधुनिक अरबी की नींव रखी है। क्लासिक अरबी का आज भी लिखित रूप में व्यापक रूप में उपयोग किया जाता है, लेकिन बोलते समय कम किया जाता है। अच्छी ख़बर यह है कि मॉडर्न स्टैंडर्ड अरबी (आधुनिक मानक वाली अरबी), क्लासिक अरबी के समान ही है, लेकिन यह आसान है। यह वह भाषा है जो आप देखेंगे कि टेलीविज़न पर बोली जाती है या अधिकांश समाचार पत्रों और आधुनिक अरबी साहित्य में लिखी जाती है। इसी अरबी भाषा को आप Mondly में सीखेंगे।

अरबी लैंडमार्क

अरबी बोलने के प्रमुख लाभ हैं

लगभग 380 मिलियन अरबी वक्ताओं के साथ बात करने में सक्षम हो सकते हैं

विश्वभर में अरबी 4थी (चौथी) सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, इसीलिए आपको संवादात्मक अरबी सीखने से निश्चित रूप से बहुत लाभ होगा। उदाहरण के लिए, आप किसी भी समय लोगों से बातचीत कर पाएँगे जब आप सऊदी अरब, कतर या बहरीन जाएँगे।

अरबी बोलने वाले देशों में यात्रा करना और ज्यादा बेहतर हो जाएगा

जब भी आप कतर, ओमान या सऊदी अरब की यात्रा की योजना बनाएँगे, तब अरबी बोलना आपके अनुभव को बहुत ज्यादा बेहतर बनाएगा। आप एक मूल निवासी की तरह ही अरबी बोलने वाले देशों का अनुभव कर पाएँगे और इस प्रक्रिया में विश्वसनीय अनुभव प्राप्त करेंगे।

अरबी बोलना आपके पेशे को बचा सकता है

अरबी बोलने से आपके रोज़गार के अवसर बहुत बढ़ जाते हैं और यह बात आपको भीड़ से अलग भी करती है। इसका मतलब है कि आपके पास सबसे पहले एक बढ़िया मौका होगा एक अच्छे वेतन वाली नौकरी पाने का, बेहतर संभावना होगी पदोन्नति होने की या फिर अरबी बोलने वाले देश में एक बढ़िया नौकरी पाने की।

अरबी बोलना आपको ज्यादा स्मार्ट बनता है

अध्ययनों से संकेत मिलते हैं कि द्विभाषी होने से या बहु भाषी होने से आपके मस्तिष्क का ग्रे मेटर बढ़ता है। इसका मतलब है कि अरबी बोलने से आप अभी जितने हैं उससे ज्यादा स्मार्ट बन जाएँगे। तो फिर, आपको किस बात का इंतज़ार है?

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में अरबी सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित