स्पेनिश शब्द जिन्हें आपको जानना है अपनी स्पेनिश शब्दावली विकसित करने के लिए

सामान्य स्पेनिश शब्द: तथ्य एवं आंकड़े

स्पेनिश भाषा दुनिया की एक सबसे सुंदर भाषा है और इसकी सुंदरता इसके शब्दों में समाहित है।
माना जाता है कि स्पेनिश भाषा कुल मिलाकर 250000 शब्दों से बनी है और सबसे बड़े स्पेनिश शब्दकोश में 100000 से अधिक शब्द हैं। यह उस व्यक्ति के लिए एक बहुत बड़ी और डराने वाली संख्या हो सकती है जो स्पेनिश सीखना शुरू करना चाहता है, लेकिन यहाँ पर अच्छी ख़बर है: स्पेनिश में धाराप्रवाह होने के लिए आपको कुल शब्दों का सिर्फ़ 5% जानने की आवश्यकता है। इसका अर्थ हुआ कि सिर्फ़ 5000 सबसे सामान्य स्पेनिश शब्दों को जानकर आप स्पेनिश में धाराप्रवाह बातचीत करने के योग्य बन जाएँगे।
इससे भी ज्यादा प्रोत्साहित करने वाली बात है कि मात्र 100 शब्दों को जानने से स्पेनिश में लिखे कोई लेख या किताब के लगभग आधे शब्दों को समझने में आपको सहायता मिलेगी। सबसे सामान्य 1000 शब्दों को सीखें और आप स्पेनिश टेक्स्ट को 75% तक समझने लग जाएँगे। इसके साथ ही, हर नया शब्द जो आप सीखते हैं वह आपकी 125 ऐसे शब्दों के अर्थ का अनुमान लगाने में सहायता करता हैं जिन्हें आपने पहले कभी देखा भी नहीं होगा। इसका मतलब हुआ कि सिर्फ़ 1000 शब्दों की सहायता से आप 125000 स्पेनिश शब्दों का अनुमान लगा सकते हैं। अब यह डरावना नहीं लगता है, है ना?

स्पेनिश झंडा
सामान्य स्पेनिश शब्द

जब आप सबसे सामान्य 100 स्पेनिश शब्दों को जानने लगते हैं

तब आप स्पेनिश में लिखे हुए 50% टेक्स्ट को समझने लगते हैं

सबसे पहले सबसे आम स्पेनिश शब्दों को सीखने के लाभ

  1. 1. Hola = नमस्ते।

    चलिए सहज तौर पर शुरू करते हैं "Hola" से। यह एक सबसे जाना-माना शब्द है स्पेनिश में और इससे स्पेन के किसी व्यक्ति से बढ़िया तरह से बातचीत शुरू की जा सकती है। नीचे प्ले पर क्लिक करें इसके सही उच्चारण को सुनने के लिए:

    Hola

  2. 2. Amor = प्यार

    प्रेम एक सार्वभौमिक भावना है और हमें यहाँ इसके बारे में बात तो करनी ही थी। स्पेनिश लोगों का एक बड़ा प्यारा सा तरीका है कहने का कि वे किसी से या किसी चीज से प्रेम करते हैं इस शब्द के द्वारा "amor"। इसका प्रयोग यहाँ पर सुनें:

    Amor

  3. 3. Felicidad = खुशी

    जहाँ प्रेम होता है, वहाँ ख़ुशी भी अवश्य होती है। हम सभी इस भावना का अनुसरण कर रहे हैं। ध्यान से सुनिए और हो सकता है कि आपको थोड़ी सी मिल जाएँ आपके जीवन में "felicidad" आज:

    Felicidad

  4. 4. Gato = बिल्ली

    चलिए पेट्स की बात करें। दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं: लोग जिन्हें बिल्ली पसंद है और लोग जिन्हें कुत्ते पसंद हैं। हम सबसे पहले बात करेंगे हमारे फीलाइन दोस्तों की। सुनें कि "gato" सुनने में कैसा लगता है एक स्पेनिश मूल वक्ता द्वारा उच्चारित:

    Gato

  5. 5. Perro = कुत्ता

    मगर हमें अपने प्यारे और वफ़ादार साथी को नहीं भुलाना चाहिए, स्पेनिश लोग इसे कहते हैं "perro"। दुनियाभर के डॉग प्रेमियों के लिए एक बहुत उपयोगी शब्द। यहाँ बताया गया है आप इसका उच्चारण कैसे करेंगे:

    Perro

  6. 6. Sonreír = मुस्कराना

    अब समय है सकारात्मक रहने का। मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और यह स्वस्थ्य रहने में हमारी मदद करती है, इसीलिए हम सभी को हर दिन मुस्कुराना चाहिए। यहाँ पर' इसका स्पेनिश उच्चारण है:

    Sonreír

  7. 7. Español = स्पेनिश

    अब अगला, चलिए देखते हैं कि स्पेन में लोग कैसे "स्पेनिश" कहते हैं। सही उत्तर है "Español"। सुनें की कैसे एक स्पेनिश वक्ता इसका उच्चारण करेगा:

    Español

  8. 8. = हाँ।

    हाँ, हम नंबर 8 पर पहुँच गए हैं जहाँ "हाँ" चर्चा का विषय है। स्पेनिश वक्ता आपसे सहमत होते हैं इस शब्द का प्रयोग करके। अपनी समझ को बढ़ाइए सुनकर कि कैसे कोई स्पेनिश बोलने वाला व्यक्ति इसका उच्चारण करेगा:

  9. 9. Gracias = धन्यवाद।

    यहाँ तक पढ़ने के लिए धन्यवाद या फिर मुझे कहना चाहिए "Gracias" जैसा कि वे स्पेनिश में कहते हैं। यहाँ पर एक मूल वक्ता आपको स्पेनिश में धन्यवाद देते हुए:

    Gracias

  10. 10. Adiós = अलविदा।

    कोई भी विनम्र बातचीत बिना गुडबाय कहे समाप्त नहीं होती है या "गुडबाय"। अब है समय एक मधुर स्पेनिश आवाज़ का आपसे "¡Adiós!" कहने का:

    Adiós

ऑनलाइन अपनी स्पेनिश की शब्दावली को बेहतर बनाएँ

स्पेनिश बोलना

आजकल ऑनलाइन भाषा के पाठ्यक्रम मज़ेदार हैं, असरदार हैं, सस्ते हैं और आपको एक नई भाषा सिखाने के लिए नवीनतम तकनीक का प्रयोग करते हैं। यही इनको आपकी शब्दावली विकसित करने के लिए एक बढ़िया समाधान बनता है। Mondly से मिलें, 2016 की एप्पल की सर्वश्रेष्ठ नई ऐप जो दुनियाभर में लाखों लोगों की एक नई भाषा सीखने में सहायता कर रही है। हमारे विशेषज्ञ भाषाविदों ने सबसे सामान्य स्पेनिश शब्दों को चुना है ताकि आप उस से सीखना शुरू करें जो कि वाकई में महत्वपूर्ण है। ऐसे ही किन्हीं भी रैंडम शब्दों को सीखने की आवश्यकता नहीं है जिनका शायद असल जीवन में आप कभी प्रयोग भी नहीं करेंगे।
Mondly के सभी लेसन एक विशेष थीम या स्थिति के इर्द-गिर्द ही रहते हैं: परिवार से लेकर रंगों से लेकर जानवरों तक या शॉपिंग से संबंधित लेसन। आप बहुत ही जल्द अलग-अलग परिस्थितियों में इन्हें प्रयोग में लाने लगते हैं जैसे रेस्तरां में भोजन ऑर्डर करना, होटल का कमरा बुक करना या किसी मूल निवासी से बातें करना जिससे आप अभी-अभी मिलें हैं। लेसनों को थीमों में संगठित करने से आपके मस्तिष्क में एक शक्तिशाली संपर्क स्थापित होता है जिससे स्पेनिश शब्दों को सीखना ज्यादा आसान हो जाता है।

स्पेनिश बोलना

मूल वक्ताओं द्वारा बोले गए स्पेनिश शब्द

लोग स्पेनिश बोलते हुए

यह सिद्ध हो चुका है कि आप कोई भी भाषा जल्दी सीखते हैं जब आप किसी मूल वक्ता को बोलते हुए सुनते हैं। इसीलिए हमारे भाषाविदों ने मूल निवासियों को सुनने को इस सीखने के अनुभव का एक अभिन्न अंग बनाया है। ऐप के अंदर सभी वकायांशों को पेशेवर स्पेनिश वक्ताओं द्वारा रिकॉर्ड किया गया है ताकि आप आराम से बैठें और सबसे सामान्य स्पेनिश शब्दों के सही उच्चारण को अनायास ही समझ लें।
अब, चलिए हम स्पेनिश सीखने का एकमात्र उद्देश्य को खोजें: असल बातचीत करना। यही कारण है कि हमने बोलने के अभ्यासों को हमारे लेसनों का एक अनिवार्य हिस्सा बना दिया है ताकि आप अच्छे स्पेनिश शब्दों का अभ्यास करें जिन्हें आपने अभी-अभी सीखा है। आपको हमारे वॉइस चैटबोट को आज़माना चाहिए, एक ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम जो इतनी उन्नत है कि आप सही में उसके साथ बुद्धिमान बातचीत कर सकते हैं। बस बातें करना शुरू करें और वह आपसे प्रश्न पूछेगी, आप उत्तर देंगे और चैटबोट समझ जाएगी कि आप क्या कह रहे हैं और बातचीत जारी रखेगी। यह एक असाधारण तकनीक हैं जिसने लाखों लोगों को Mondly का दीवना बना दिया है।

लोग स्पेनिश बोलते हुए

क्या आप जानते थे?

शीर्ष स्पेनिश शब्द

शब्दकोश में सबसे बड़ा स्पेनिश शब्द में 24 अक्षर हैं और यह है "elec­tro­en­ce­fa­lo­gra­fis­tas" जो की दरसल इले­क्ट्रो­ए­न्से­फ­लो­ग्राफ तकनीशियन का बहुवचन है। अच्छी ख़बर यह है कि: यह कोई आम स्पेनिश शब्द नहीं है इसीलिए आपको स्पेनिश में धाराप्रवाह बनने के लिए इसे सीखने की आवश्यकता नहीं है।
कुछ स्पेनिश शब्दों का केवल एक शब्द का उपयोग करके अन्य भाषाओं में अनुवाद नहीं किया जा सकता है। इसका एक उदाहरण है "empalagar" जिसका मतलब होता है "भोजन की मिठास के कारण बीमार पड़ जाना"। हालाँकि, इसका उपयोग कभी-कभी रोमांटिक स्थितियों के संदर्भ में भी किया जाता है।
स्पेनिश में 30,500 से अधिक शब्द हैं जिनमें सभी स्वर शामिल होते हैं (a, e, i, o और u)। ये बहुत अधिक शब्द हैं। यदि आप सोच रहे हैं कि स्पेनिश भाषा में सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला स्वर कौनसा है, तो हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि यह "e" है और वहीं सबसे लोकप्रिय पूर्वसर्ग (उपसर्ग) है "de"।

शीर्ष स्पेनिश शब्द

मूल वक्ताओं द्वारा उच्चारित शीर्ष 10 सबसे अच्छे और आम स्पेनिश शब्द

स्पेनिश सीखना मज़ेदार और सरल बनाएँ

बुनियादी स्पेनिश से शुरू करके आप सबसे सरल शब्दों को सबसे पहले सीखेंगे और धीरे-धीरे कठिनता को बढ़ाएंगे। इस तरह से आपको सीखते समय बहुत अच्छा लगेगा और आप देखेंगे कि कैसे आपके भाषा के ज्ञान में विस्तार हो रहा है।

बुनियादी स्पेनिश बातचीत करें बिना समय गवाएँ

आप किसी भी बार्सिलोना या मेड्रिड के लोगों से सामान्य से विषयों पर बात कर पाएँगे जैसे कि मौसम, राजनीति या परिवार। यह आपको आपके स्पेनिश कौशल में आत्मविश्वासी बनाएगा एवं आपको और भी सीखने के लिए उत्सुक बनाएगा।

जल्दी से स्पेनिश में धाराप्रवाह बनें

सबसे आम स्पेनिश शब्दों को सबसे पहले सीखकर आप स्मार्ट तरीके से सीख रहे हैं। भला स्पेनिश के सबसे असामान्य शब्दों को क्यों सीखा जाए जबकि शायद आप कभी असल जीवन में इनका प्रयोग नहीं करें?

आप अपनी स्पेनिश शब्दावली सुधारें

प्रप्रत्येक नए स्पेनिश शब्द को जिसे आप सीखते हैं वह इक्कठा होता रहता है जब तक आपकी शब्दावली बहुत मजबूत नहीं हो जाती। प्रत्येक पाठ आपको धाराप्रवाह बनाने के एक कदम और पास लाता है।

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में स्पेनिश सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित