रूसी के वाक्यांश एवं अभिव्यक्ति जो आज आप सीख सकते हैं

रूसी के सबसे आम वाक्यांशों को सीखना शुरू करें

रूसी एक आकर्षक और मधुर भाषा है और माना जाता है कि यह विश्व की सबसे आकर्षक भाषा है। इसीलिए, क्यूँ ना हम कुछ बुनियादी रूसी वाक्यांशों और अभिव्यक्तियों को सीखें ताकि आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी हो और इस प्रक्रिया में आपको ख़ुशी भी मिले?
रूसी भाषा में अनंत वाक्य हैं जिससे कि सीखना थोड़ा कठिन लग सकता है। चलिए हम आशावादी बने रहते हैं। हमारे पास एक अच्छी ख़बर है: आपको धाराप्रवाह रूसी बोलने के लिए बस रूसी वाक्यों की कुल संख्या का मात्र एक अंश को ही जानना होगा। उदाहरण के लिए, कम से कम सिर्फ 100 शब्दों को जानकार ही आप रूसी के कोई भी टेक्स्ट को 50% तक समझ लेंगे। ये सही है! आपको नहीं जाननी होंगी रूसी भाषा के अंदर और बाहर की पेंचीदा बातें, रूस के किसी व्यक्ति के साथ एक वास्तविक बातचीत को करने के लिए।
इसका रहस्य है रूसी भाषा को स्मार्ट तरीके से सीखना। रूसी के सबसे आम वाक्यांशों और अभिव्यक्ति से शुरू करें और वहाँ से आगे बढ़ें। एक के बाद एक वाक्यों को सीखने से, आप स्वयं को धाराप्रवाह बनने के एक कदम और पास पाएँगे। उसके बाद, इस ज्ञान को समाहित करने के लिए, आपने जो रूसी वाक्य सीखें हैं उनका वास्तविक बातचीत में प्रयोग करें। इसीलिए, क्यूँ ना आज ही रूसी सीखने की तरफ अपना पहला कदम लिया जाए? चलिए कुछ आम रूसी वाक्यों को देखते हैं जिन्हें आप अभी ही सीख सकते हैं। ये सिर्फ एक अंश मात्र ही हैं रूसी मूल वक्ताओं के द्वारा बोले गए वाक्यांशों के जिन्हें आप Mondly पर सुन सकते हैं, हमारी उच्च श्रेणी वाली भाषा सीखने की ऐप जिसे दुनियाभर में लाखों लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है।

लोग रूसी सीखते हुए

रूसी के शीर्ष 10 वाक्यांश और वाक्य जो आपको पता होना चाहिए

हमने रूसी के सामान्य अभिव्यक्तियों की एक लिस्ट बनाई है जिससे बिना समय गवाएँ आपको रूसी की बुनियादी बातचीत में सहायता मिलेगी। चलिए शुरू करें!

  1. 1. Доброе утро. = सुप्रभात।

    यदि आप स्वयं को यूक्रेन में पाएँ तो प्रतिदिन सुबह "हाय" कहना बड़ा विनम्र माना जाएगा क्योंकि रूसी वक्ता वाकई में बहुत मिलनसार होते हैं। "शुभ प्रभात" रूसी में होता है "Доброе утро"।
    अब एक मूल वक्ता के द्वारा अभीवादन का आनंद लें

    Доброе утро.

  2. 2. Добрый день. = दोपहर के बाद नमस्कार।

    मगर क्या होगा जब यही दिन में कुछ समय बाद हो और आप किसी सैंट पीटर्सबर्ग के व्यक्ति का अभिवादन करना चाहते हों? तो कहें, "शुभ अपराह्न" रूसी में होगा "Добрый день"।
    अब सुनें कि कैसे एक रूसी वक्ता इसका उच्चारण करेगा:

    Добрый день.

  3. 3. Меня зовут Мандли. = मेरा नाम मोंडली है।

    चलिए मान लेते हैं कि आपका नाम Mondly है, आप रूस की यात्रा पर हैं और आपको सड़क पर कोई मिल गया। अब स्वयं का परिचय देने के लिए आप कह सकते हैं "Меня зовут Мандли" जिसका मतलब होता है "मेरा नाम Mondly है" रूसी में।
    सुनें कि कैसे एक मोस्को का व्यक्ति इस वाक्यांश का उच्चारण करेगा:

    Меня зовут Мандли.

  4. 4. Рад познакомиться с тобой. = आपसे मिल कर ख़ुशी हुई।

    अब जब आपने अपना परिचय दे दिया है, तो रूसी वक्ता भी प्रतिउत्तर देगा "Рада познакомиться" जिसका मतलब होता है "मुझे आपसे मिलकर अच्छा लगा" रूसी में।
    एक मूल रूसी वक्ता को ठीक इसी वाक्य को बोलते हुए अभी सुनें:

    Рад познакомиться с тобой.

  5. 5. Как дела? = तुम कैसे हो?

    इस समय पर, जिस व्यक्ति से आप बातचीत कर रहे हैं उससे यह कहना विनम्रता होगी "Как дела?" रूसी में।
    इसका उच्चारण सही में सरल है। यहाँ है इसे कैसे कहते हैं:

    Как дела?

  6. 6. Хорошо, спасибо. А у вас? = मैं अच्छी हूँ, धन्यवाद। और आप?

    यदि, दूसरी तरफ, एक रूसी वक्ता आपसे पहले पूछे आप कैसे हैं, तो आप ऐसे विनम्रतापूर्वक उत्तर दे सकते हैं। जहाँ भी आप जाएँ वहाँ पर विनम्रता ने अनकहे नियम का सभी जगह प्रयोग करिए और आपके मार्ग के कई द्वार ख़ुशी से खुल जाएँगे।
    यहाँ पर एक मूल वक्ता आपको बताते हुए कि इसे कैसे कहते हैं:

    Хорошо, спасибо. А у вас?

  7. 7. Я хотел бы пива. = मुझे एक बीअर चाहिए।

    और चूँकि हो सकता है कि आप रूस की यात्रा के दौरान किसी बार में जाएँ इसलिए शायद आपको सीखना पड़े कि रूसी में बियर का ऑर्डर कैसे दिया जाता है।
    चलिए एक रूसी मूल वक्ता को ही आपको बताने दें कि यह कैसे किया जाता है:

    Я хотел бы пива.

  8. 8. Прошу прощения. = मैं माफी चाहता हूँ।

    ऐसा समय भी होता है कि आपने जो ऑर्डर दिया हो वह स्टॉक में नहीं हो, तो हो सकता है कि कोई बारटेंडर कहे "Прошу прощения" जिसका मतलब होता है "मुझे क्षमा करें" रूसी में।
    सुनें इसका उच्चारण कैसे किया जाता है:

    Прошу прощения.

  9. 9. До скорого! = फिर मिलेंगे!

    यह एक अच्छा तरीका है कहने का "आप से जल्द ही मिलूँगा" रूसी में एक सहकर्मी को जो कीव से है, जिससे आप शायद अगले दिन मिलने वाले हों।
    अपनी इन्द्रियों को मंत्रमुग्ध करें एक रूसी वक्ता को वाक्यांश बोलते हुए सुनकर:

    До скорого!

  10. 10. До свидания. = अलविदा।

    चलिए सबसे उत्तम तरह से समाप्त करें जो कि किसी भी अच्छी बातचीत को समाप्त करने का एक विनम्र तरीका है। यह एक दूसरा तरीका है कहने का "गुडबाय" रूसी में।
    यहाँ है कैसे कोई रूस का व्यक्ति इसका उच्चारण करेगा:

    До свидания.

क्या आप जानते थे?

रूसी लैंडमार्क

कभी आपने सोचा है कि एक रूसी को कैसे गुस्सा आता है? इसका एक तरीका यह है कि उसे अनौपचारिक तरीके से संबोधित किया जाए। जर्मन की तरह ही, रूसी भाषा औपचारिक या अनौपचारिक तरीके से जिससे आप किसी को संबोधित करते हैं महत्व रखती है। यदि आप पहले किसी कोई रूसी से कभी नहीं मिले हैं, तो कृपया "Вы" का उपयोग करें और विनम्र रहें जो कि रूसी में आपको "आप" कहने का औपचारिक तरीका है और जो कि जर्मन के "Sie", फ़्रांसिसी के "vous" और स्पेनिश "usted" के समान है। । एक बार जब आप किसी रूसी बेहतर जान जाते हैं, तो आप अनौपचारिक "ты" का उपयोग कर सकते हैं जो कि जर्मन के "du", फ़्रांसिसी के "tu" और स्पेनिश के "tú" के समान ही है।
अब जब आप जानते हैं कि विनम्र कैसे होना है, यह प्रभावित करने का समय है। इसका एक तरीका यह है कि किसी रूसी को उसके औपचारिक नाम से संबोधित किया जाए। जी हाँ, रुसियों के औपचारिक नाम होते हैं, जिनमें किसी का पहला नाम और उसके पिता का नाम होता है। पेट्रोनिमिक का मतलब है पिता या पूर्वज के नाम से लिया गया नाम। यह पूर्वी स्लाव भाषाओं के बीच लोकप्रिय है। उदाहरण के लिए, अलेक्सी एक रूसी का नाम है जिसके पिता का नाम है निकोलाय, उसे अलेक्सी निकोलेयेविच या फिर अलेक्सी, निकोलाय का बेटा कहा जाएगा। इस मामले में, निकोलेयेविच, पेट्रोनिमिक है। पिता के नाम के आधार पर, पेट्रोनिमिक नामों के लिए अंत में हो सकता है "-ओविच", "-ईविच" या "-ईच" हो सकता है।
वहीं दूसरी ओर, एक रूसी महिला जिसका नाम एना है, जिसके पिता का नाम निकोलाय है, उसे एना निकोलेयेवना या एना, निकोलाय की बेटी कहा जाएगा। यहाँ, निकोलेयेवना पेट्रोनिमिक है, लेकिन पिता के नाम के आधार पर इसके 3 अलग-अलग अंतिम नाम हो सकते हैं: "-येवना", "-अवना" या "-ईचना"।

रूसी लैंडमार्क

सबसे पहले सबसे आम रूसी वाक्यांशों को सीखने के लाभ

हर एक दिन के साथ और अधिक स्मार्ट बनें

आपकी आईक्यू को बढ़ाने के लिए एक नई भाषा सीखना एक उत्तम तरीका है। कुछ ही समय में, आपका मस्तिष्क नए कनेक्शन और संपर्क बना लेगा और आपको महसूस होगा कि रूसी सीखना ही वह एक सबसे बढ़िया चुनाव था जो आपने किया है।

रूसी में आज एक असली बातचीत करें

एक बार आप कुछ बुनियादी रूसी वाक्यों को सीखना शुरू कर देंगे तब आपके पास वह ज्ञान होगा जिससे आप अपनी पहली रूसी बातचीत शुरू कर पाएँगे। इसीलिए, Mondly में, हमने ऐसे अनुभव तैयार किए हैं जो कि वास्तविक जीवन की बातचीत को प्रेरित करते हैं और आप बहुत जल्द ही रूसी बोलने लगते हैं।

जल्दी से रूसी के एक धाराप्रवाह वक्ता बनें

बुनियादी बातों से शुरू करके, हम जल्दी से आपके लिए अधिक जटिल रूसी के वाक्यांशों को सीखने के लिए एक नींव तैयार करते हैं। हम धीरे-धीरे आपके रूसी के ज्ञान को बढ़ाते हैं ताकि आप अपनी कल्पना से भी कहीं जल्दी से धाराप्रवाह बन सकें।

महसूस करें की रूसी भाषा सीखना कितना सरल हो सकता है

भाषा के सभी अनुभव धीरे-धीरे ही शुरू होना चाहिए, सरलतम से लेकर और अधिक जटिल अवधारणओं तक। सबसे सरल और सबसे आम रूसी वाक्यांशों से शुरू करने से, आपको एक नई भाषा को सीखने की अपनी क्षमता पर भरोसा होगा। यही वह मूल सिद्धांत है जिसपर Mondly बनाई गई है।

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में रूसी सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित