जापानी के वाक्यांश एवं अभिव्यक्ति जो आज आप सीख सकते हैं

जापानी के सबसे आम वाक्यांशों को सीखना शुरू करें

जापानी एक आकर्षक और मधुर भाषा है और माना जाता है कि यह विश्व की सबसे तेज़ बोली जाने वाली भाषा है। इसीलिए, क्यूँ ना हम कुछ बुनियादी जापानी वाक्यांशों और अभिव्यक्तियों को सीखें ताकि आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी हो और इस प्रक्रिया में आपको ख़ुशी भी मिले?
जापानी भाषा में अनंत वाक्य हैं जिससे कि सीखना थोड़ा कठिन लग सकता है। चलिए' हम आशावादी बने रहते हैं। हमारे पास एक अच्छी ख़बर है: आपको धाराप्रवाह जापानी बोलने के लिए बस जापानी वाक्यों की कुल संख्या का मात्र एक अंश को ही जानना होगा। उदाहरण के लिए, कम से कम सिर्फ 100 शब्दों को जानकार ही आप जापानी के कोई भी टेक्स्ट को 50% तक समझ लेंगे। ये सही है! आपको नहीं जाननी होंगी जापानी के अंदर और बाहर की पेंचीदा बातें, जापान के किसी व्यक्ति के साथ एक वास्तविक बातचीत को करने के लिए।
इसका रहस्य है जापानी भाषा को स्मार्ट तरीके से सीखना। जापानी के सबसे आम वाक्यांशों और अभिव्यक्ति से शुरू करें और वहाँ से आगे बढ़ें। एक के बाद एक वाक्यों को सीखने से, आप स्वयं को धाराप्रवाह बनने के एक कदम और पास पाएँगे। उसके बाद, इस ज्ञान को समाहित करने के लिए, आपने जो जापानी वाक्य सीखें हैं उनका वास्तविक बातचीत में प्रयोग करें। इसीलिए, क्यूँ ना आज ही जापानी सीखने की तरफ अपना पहला कदम लिया जाए? चलिए कुछ आम जापानी वाक्यों को देखते हैं जिन्हें आप अभी ही सीख सकते हैं। ये सिर्फ एक अंश मात्र ही हैं मूल वक्ताओं के द्वारा बोले गए वाक्यांशों के जिन्हें आप Mondly पर सुन सकते हैं, हमारी उच्च श्रेणी वाली भाषा सीखने की ऐप जिसे दुनियाभर में लाखों लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है।

लोग जापानी सीखते हुए

जापानी के शीर्ष 10 वाक्यांश और वाक्य जो आपको पता होना चाहिए

हमने जापानी के सामान्य अभिव्यक्तियों की एक लिस्ट बनाई है जिससे बिना समय गवाएँ आपको जापानी की बुनियादी बातचीत में सहायता मिलेगी। चलिए शुरू करें!

  1. 1. おはようございます。 = सुप्रभात।

    यदि आप स्वयं को टोक्यो में पाएँ तो प्रतिदिन सुबह "हाय" कहना बड़ा विनम्र माना जाएगा क्योंकि जापानी वक्ता वाकई में बहुत मिलनसार होते हैं। "शुभ प्रभात" जापानी में होता है "おはようございます。"।
    अब एक मूल वक्ता के द्वारा अभिवादन का आनंद लें

    おはようございます。

  2. 2. こんにちは。 = दोपहर के बाद नमस्कार।

    मगर क्या होगा जब यही दिन में कुछ समय बाद हो और आप किसी जापान के व्यक्ति का अभिवादन करना चाहते हों? तो कहें, "शुभ अपराह्न" जापानी में होगा "こんにちは"।
    अब सुनें कि कैसे एक जापानी वक्ता इसका उच्चारण करेगा:

    こんにちは。

  3. 3. 私の名前はMondlyです。 = मेरा नाम मोंडली है।

    चलिए मान लेते हैं कि आपका नाम Mondly है, आप टोक्यो की यात्रा पर हैं और आपको सड़क पर कोई मिल गया। अब स्वयं का परिचय देने के लिए आप कह सकते हैं "私の名前はモンドリです。" जिसका मतलब होता है "मेरा नाम Mondly है" जापानी में।
    सुनें कि कैसे एक टोक्यो का व्यक्ति इस वाक्यांश का उच्चारण करेगा:

    私の名前はMondlyです。

  4. 4. あなたに会えて光栄です。 = आपसे मिल कर ख़ुशी हुई।

    अब जब आपने अपना परिचय दे दिया है, तो जापानी वक्ता भी प्रतिउत्तर देगा "あなたに会えて光栄です。" जिसका मतलब होता है "मुझे आपसे मिलकर ख़ुशी हुई" जापानी में।
    एक मूल जापानी वक्ता को ठीक इसी वाक्य को बोलते हुए अभी सुनें:

    あなたに会えて光栄です。

  5. 5. 元気? = तुम कैसे हो?

    इस समय पर, जिस व्यक्ति से आप बातचीत कर रहे हैं उससे यह कहना विनम्रता होगी "आप कैसे हैं?" जापानी में।
    इसका उच्चारण सही में सरल है। यहाँ है इसे कैसे कहते हैं:

    元気?

  6. 6. 元気です、ありがとう。あなたは? = मैं अच्छी हूँ, धन्यवाद। और आप?

    यदि, दूसरी तरफ, एक जापानी वक्ता आपसे पहले पूछे आप कैसे हैं, तो आप ऐसे विनम्रतापूर्वक उत्तर दे सकते हैं। जहाँ भी आप जाएँ वहाँ पर विनम्रता ने अनकहे नियम का सभी जगह प्रयोग करिए और आपके मार्ग के कई द्वार ख़ुशी से खुल जाएँगे।
    यहाँ पर एक मूल वक्ता आपको बताते हुए कि इसे कैसे कहते हैं:

    元気です、ありがとう。あなたは?

  7. 7. ビールをください。 = मुझे एक बीअर चाहिए।

    और चूँकि हो सकता है कि आप जापान की यात्रा के दौरान किसी बार में जाएं इसलिए शायद आपको सीखना पड़े कि जापानी में बियर का ऑर्डर कैसे दिया जाता है।
    चलिए एक जापानी मूल वक्ता को ही आपको बताने दें कि यह कैसे किया जाता है:

    ビールをください。

  8. 8. ごめんなさい。 = मैं माफी चाहता हूँ।

    ऐसा समय भी होता है कि आपने जो ऑर्डर दिया हो वह स्टॉक में नहीं हो, तो हो सकता है कि कोई बारटेंडर कहे "ごめんなさい。" जिसका मतलब होता है "मुझे क्षमा करें" जापानी में।
    सुनें इसका उच्चारण कैसे किया जाता है:

    ごめんなさい。

  9. 9. またね! = फिर मिलेंगे!

    यह एक अच्छा तरीका है कहने का "आप से जल्द ही मिलूँगा" जापानी में एक सहकर्मी को जो ओसाका से है, जिससे आप शायद अगले दिन मिलने वाले हों।
    अपनी इन्द्रियों को मंत्रमुग्ध करें एक जापानी वक्ता को वाक्यांश बोलते हुए सुनकर:

    またね!

  10. 10. さようなら。 = अलविदा।

    चलिए सबसे उत्तम तरह से समाप्त करें जो कि किसी भी अच्छी बातचीत को समाप्त करने का एक विनम्र तरीका है। यह एक दूसरा तरीका है कहने का "गुडबाय" जापानी में।
    यहाँ है कैसे कोई जापान का व्यक्ति इसका उच्चारण करेगा:

    さようなら。

क्या आप जानते थे?

जापानी लैंडमार्क

मूल जापानी निवासी दरअसल अपने देश को "जापान" नहीं कहते हैं; पर वे इसे にっぽん (Nippon) or にほん (Nihon) कहते हैं और असल में इसका अनुवाद होता है "उगते सूरज की भूमि", हालाँकि दुनिया भर के अधिकांश देश "जापान" नाम का ही उपयोग करते हैं;, जैसा कि सैंकड़ों वर्ष पहले पुर्तगाली व्यापारियों द्वारा चीनी भाषा से अपनाया गया था।
सबसे पहला जापानी उपन्यास एक महिला लेखिका और कवित्री द्वारा लिखा गया था जिसे मुरासाकी शिकिबू कहा जाता है और इस किताब का नाम है "Genji Monogatari" (源氏物語) जिसका मोटे तौर पर किए अनुवाद का अर्थ है "गेंजी की कहानी"। इस उपन्यास में 1000 से अधिक पेज हैं और लगभग 400 अलग-अलग पात्र हैं जो एक जापानी सम्राट के बेटे की कहानी बताते हैं और साथ ही साथ प्राचीन जापानी अभिजात वर्ग के समाज की एक झलक भी दिखाते हैं।
जापान में ग्राफिक उपन्यास और कॉमिक पुस्तकों का एक बड़ा महत्वपूर्ण उद्योग है। जापान स्वयं भी इस तरह की सामग्री का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, जिसमें मंगा (कॉमिक्स का जापानी समकक्ष) की मजबूत जड़ें जापानी कला और इतिहास में हैं, हालाँकि मंगा को एक वैश्विक चीज माना जाता है जिसके हर एक आयु वर्ग के लाखों प्रशंसक हैं।

जापानी लैंडमार्क

सबसे पहले सबसे आम जापानी वाक्यांशों को सीखने के लाभ

हर एक दिन के साथ और अधिक स्मार्ट बनें

आपकी आईक्यू को बढ़ाने के लिए एक नई भाषा सीखना एक उत्तम तरीका है। कुछ ही समय में, आपका मस्तिष्क नए कनेक्शन और संपर्क बना लेगा और आपको महसूस होगा कि जापानी सीखना ही वह एक सबसे बढ़िया चुनाव था जो आपने किया है।

जापानी में आज एक असली बातचीत करें

एक बार आप कुछ बुनियादी जापानी वाक्यों को सीखना शुरू कर देंगे तब आपके पास वह ज्ञान होगा जिससे आप अपनी पहली जापानी की बातचीत शुरू कर पाएँगे। इसीलिए, Mondly में, हमने ऐसे अनुभव तैयार किए हैं जो कि वास्तविक जीवन की बातचीत को प्रेरित करते हैं और आप बहुत जल्द ही जापानी बोलने लगते हैं।

जल्दी से जापानी के एक धाराप्रवाह वक्ता बनें

बुनियादी बातों से शुरू करके, हम जल्दी से आपके लिए अधिक जटिल जापानी के वाक्यांशों को सीखने के लिए एक नींव तैयार करते हैं। हम धीरे-धीरे आपके जापानी के ज्ञान को बढ़ाते हैं ताकि आप अपनी कल्पना से भी कहीं जल्दी से धाराप्रवाह बन सकें।

महसूस करें की जापानी भाषा सीखना कितना सरल हो सकता है

भाषा के सभी अनुभव धीरे-धीरे ही शुरू होना चाहिए, सरलतम से लेकर और अधिक जटिल अवधारणओं तक। सबसे सरल और सबसे आम जापानी वाक्यांशों से शुरू करने से, आपको एक नई भाषा को सीखने की अपनी क्षमता पर भरोसा होगा। यही वह मूल सिद्धांत है जिसपर Mondly बनाई गई है।

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में जापानी सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित