इतालवी वाक्यांश एवं अभिव्यक्ति जो आज आप सीख सकते हैं

इतालवी के सबसे आम वाक्यांशों को सीखना शुरू करें

इतालवी एक आकर्षक और मधुर भाषा है और माना जाता है कि यह विश्व की सबसे संगीतमय भाषा है। इसीलिए, क्यूँ ना हम कुछ बुनियादी इतालवी वाक्यांशों और अभिव्यक्तियों को सीखें ताकि आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी हो और इस प्रक्रिया में आपको ख़ुशी भी मिले?
इतालवी भाषा में अनंत वाक्य हैं जिससे कि सीखना थोड़ा कठिन लग सकता है। चलिए हम आशावादी बने रहते हैं। हमारे पास एक अच्छी ख़बर है: आपको धाराप्रवाह इतालवी बोलने के लिए बस इतालवी वाक्यों की कुल संख्या का मात्र एक अंश को ही जानना होगा। उदाहरण के लिए, कम से कम सिर्फ 100 शब्दों को जानकार ही आप इतालवी के कोई भी टेक्स्ट को 50% तक समझ लेंगे। ये सही है! आपको नहीं जाननी होंगी इतालवी के अंदर और बाहर की पेंचीदा बातें, इटली के किसी व्यक्ति के साथ एक वास्तविक बातचीत को करने के लिए।
इसका रहस्य है इतालवी भाषा को स्मार्ट तरीके से सीखना। इतालवी के सबसे आम वाक्यांशों और अभिव्यक्ति से शुरू करें और वहाँ से आगे बढ़ें। एक के बाद एक वाक्यों को सीखने से, आप स्वयं को धाराप्रवाह बनने के एक कदम और पास पाएँगे। उसके बाद, इस ज्ञान को समाहित करने के लिए, आपने जो इतालवी वाक्य सीखें हैं उनका वास्तविक बातचीत में प्रयोग करें। इसीलिए, क्यूँ ना आज ही इतालवी सीखने की तरफ अपना पहला कदम लिया जाए? चलिए कुछ आम इतालवी वाक्यों को देखते हैं जिन्हें आप अभी ही सीख सकते हैं। ये सिर्फ एक अंश मात्र ही हैं मूल वक्ताओं के द्वारा बोले गए वाक्यांशों के जिन्हें आप Mondly पर सुन सकते हैं, हमारी उच्च श्रेणी वाली भाषा सीखने की ऐप जिसे दुनियाभर में लाखों लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है।

लोग इतालवी सीखते हुए

इतालवी के शीर्ष 10 वाक्यांश और वाक्य जो आपको पता होना चाहिए

हमने इतालवी के सामान्य अभिव्यक्तियों की एक लिस्ट बनाई है जिससे बिना समय गवाएँ आपको एक इतालवी बुनियादी बातचीत में सहायता मिलेगी। चलिए शुरू करें!

  1. 1. Buongiorno. = सुप्रभात।

    यदि आप स्वयं को वेनिस में पाएँ तो प्रतिदिन सुबह "हाय" कहना बड़ा विनम्र माना जाएगा क्योंकि इतालवी वक्ता वाकई में बहुत मिलनसार होते हैं। "शुभ प्रभात" इतालवी में होता है "Buongiorno"।
    अब एक मूल वक्ता के द्वारा अभिवादन का आनंद लें:

    Buongiorno.

  2. 2. Buon pomeriggio. = दोपहर के बाद नमस्कार।

    मगर क्या होगा जब यही दिन में कुछ समय बाद हो और आप किसी रोम के व्यक्ति का अभिवादन करना चाहते हों? तो कहें, "शुभ अपराह्न" इतालवी में होगा "Buon pomeriggio"।
    अब सुनें कि कैसे एक इतालवी वक्ता इसका उच्चारण करेगा:

    Buon pomeriggio.

  3. 3. Mi chiamo Mondly. = मेरा नाम मोंडली है।

    चलिए मान लेते हैं कि आपका नाम Mondly है, आप रोम की यात्रा पर हैं और आपको सड़क पर कोई मिल गया। अब स्वयं का परिचय देने के लिए आप कह सकते हैं "Mi chiamo Mondly" जिसका मतलब होता है "मेरा नाम Mondly है" इतालवी में।
    सुनें कि कैसे एक मिलान का व्यक्ति इस वाक्यांश का उच्चारण करेगा:

    Mi chiamo Mondly.

  4. 4. Piacere di conoscerti. = आपसे मिल कर ख़ुशी हुई।

    अब जब आपने अपना परिचय दे दिया है, तो इतालवी वक्ता भी प्रतिउत्तर देगा "Piacere" जिसका मतलब होता है "मुझे आपसे मिलकर ख़ुशी हुई" इतालवी में।
    एक मूल इतालवी वक्ता को ठीक इसी वाक्य को बोलते हुए अभी सुनें:

    Piacere di conoscerti.

  5. 5. Come stai? = तुम कैसे हो?

    इस समय पर, जिस व्यक्ति से आप बातचीत कर रहे हैं उससे यह कहना विनम्रता होगी "आप कैसे हैं?" इतालवी में।
    इसका उच्चारण सही में सरल है। यहाँ है इसे कैसे कहते हैं:

    Come stai?

  6. 6. Bene, grazie. E lei? = मैं अच्छी हूँ, धन्यवाद। और आप?

    यदि, दूसरी तरफ, एक इतालवी वक्ता आपसे पहले पूछे आप कैसे हैं, तो आप ऐसे विनम्रतापूर्वक उत्तर दे सकते हैं। जहाँ भी आप जाएँ वहाँ पर विनम्रता ने अनकहे नियम का सभी जगह प्रयोग करिए और आपके मार्ग के कई द्वार ख़ुशी से खुल जाएँगे।
    यहाँ पर एक मूल वक्ता आपको बताते हुए कि इसे कैसे कहते हैं:

    Bene, grazie. E lei?

  7. 7. Vorrei una birra. = मुझे एक बीअर चाहिए।

    और चूँकि हो सकता है कि आप इटली की यात्रा के दौरान किसी बार में जाएं इसलिए शायद आपको सीखना पड़े कि इतालवी में बियर का ऑर्डर कैसे दिया जाता है।
    चलिए एक मूल इतालवी वक्ता को ही आपको बताने दें कि यह कैसे किया जाता है:

    Vorrei una birra.

  8. 8. Mi dispiace. = मैं माफी चाहता हूँ।

    ऐसा समय भी होता है कि आपने जो ऑर्डर दिया हो वह स्टॉक में नहीं हो, तो हो सकता है कि कोई बारटेंडर कहे "Mi dispiace" जिसका मतलब होता है "मुझे क्षमा करें" इतालवी में।
    सुनें इसका उच्चारण कैसे किया जाता है:

    Mi dispiace.

  9. 9. A presto! = फिर मिलेंगे!

    यह एक अच्छा तरीका है कहने का "आप से जल्द ही मिलूँगा" इतालवी में एक सहकर्मी को जो रोम से है, जिससे आप शायद अगले दिन मिलने वाले हों।
    अपनी इन्द्रियों को मंत्रमुग्ध करें एक इतालवी वक्ता को वाक्यांश बोलते हुए सुनकर:

    A presto!

  10. 10. Arrivederci. = अलविदा।

    चलिए सबसे उत्तम तरह से समाप्त करें जो कि किसी भी अच्छी बातचीत को समाप्त करने का एक विनम्र तरीका है। यह एक दूसरा तरीका है कहने का "गुडबाय" इतालवी में।
    यहाँ है कैसे कोई इटली का व्यक्ति इसका उच्चारण करेगा:

    Arrivederci.

क्या आप जानते थे?

इतालवी लैंडमार्क

इतिहास की कुछ बहुत प्रसिद्ध कहावतें इतालवी हैं। इस बात में कोई भी' आश्चर्य नहीं होना चाहिए विशेषकर तब जब कई सैंकड़ों वर्षों तक पृथ्वी के परिदृश्य पर इटली का वर्चस्व रहा है।
सबसे लोकप्रिय इतालवी कहावतें गैलीलियो गैलीली की है। प्रसिद्ध इतालवी वैज्ञानिक, दार्शनिक और गणितज्ञ जो की सबसे पहले यह दावा करने के लिए प्रसिद्ध हैं कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है ना कि सूर्य, पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। 1633 में, उनके इस सिद्धांत को अपमानजनक माना गया था, लेकिन गैलीलियो ने अपनी मृत्यु तक भी इस मामले के लिए अपनी लड़ाई जारी रखी। किंवदंती है कि उनके निधन से ठीक पहले, उन्होंने 3 शब्द कहे थे जो आज भी बेहद लोकप्रिय हैं: "एप्पुर सी मूओवे"। इसका अर्थ है होता है "Eppur si muove", एक ऐसा वाक्य जो कि आज लोकप्रिय एवं अप्रमाणित विश्वासों की बजाय, वैज्ञानिक तथ्यों की खोज से जुड़ा हुआ है।
जबकि यह अगली कहावत लैटिन में है, हम इसे एक इतालवी विरासत मान सकते हैं। यह दुनिया में सबसे प्रसिद्ध अभिव्यक्तियों में से एक है और इसका श्रेय रोमन सम्राट जूलियस सीज़र को जाता है। 47 ईसा पूर्व में, सीज़र ने संभवतः कहा था "Veni, vidi, vici."। एक युद्ध के बाद जिसमें वह जीत गया था। इस वाक्य को मनोरंजन, कला, संगीत और साहित्य में सदियों से प्रभुत्व व्यक्त करने के लिए दोहराया गया है और इसका मतलब है "मैं आया, मैंने देखा, मैंने विजय प्राप्त की।"

इतालवी लैंडमार्क

सबसे पहले सबसे आम इतालवी वाक्यांशों को सीखने के लाभ

हर एक दिन के साथ और अधिक स्मार्ट बनें

आपकी आईक्यू को बढ़ाने के लिए एक नई भाषा सीखना एक उत्तम तरीका है। कुछ ही समय में, आपका मस्तिष्क नए कनेक्शन और संपर्क बना लेगा और आपको महसूस होगा कि इतालवी सीखना ही वह एक सबसे बढ़िया चुनाव था जो आपने किया है।

इतालवी में आज एक असली बातचीत करें

एक बार आप कुछ बुनियादी इतालवी वाक्यों को सीखना शुरू कर देंगे तब आपके पास वह ज्ञान होगा जिससे आप अपनी पहली इतालवी बातचीत शुरू कर पाएँगे। इसीलिए, Mondly में, हमने ऐसे अनुभव तैयार किए हैं जो कि वास्तविक जीवन की बातचीत को प्रेरित करते हैं और आप बहुत जल्द ही इतालवी बोलने लगते हैं।

जल्दी से इतालवी के एक धाराप्रवाह वक्ता बनें

बुनियादी बातों से शुरू करके, हम जल्दी से आपके लिए अधिक जटिल इतालवी वाक्यांशों को सीखने के लिए एक नींव तैयार करते हैं। हम धीरे-धीरे आपके इतालवी के ज्ञान को बढ़ाते हैं ताकि आप अपनी कल्पना से भी कहीं जल्दी से धाराप्रवाह बन सकें।

महसूस करें की इतालवी भाषा सीखना कितना सरल हो सकता है

भाषा के सभी अनुभव धीरे-धीरे ही शुरू होना चाहिए, सरलतम से लेकर और अधिक जटिल अवधारणओं तक। सबसे सरल और सबसे आम इतालवी वाक्यांशों से शुरू करने से, आपको एक नई भाषा को सीखने की अपनी क्षमता पर भरोसा होगा। यही वह मूल सिद्धांत है जिसपर Mondly बनाई गई है।

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में इतालवी सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित