धाराप्रवाह अंग्रेज़ी कैसे बोलें कुछ ही समय में

पता करें कि कैसे धाराप्रवाह अंग्रेज़ी बोलें

अधिकांश हाई स्कूल या फिर नियमित अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम आपको व्याकरण के उबाऊ नियम और भाषा की जटिल धारणाएँ पढ़ाने से शुरू करते हैं। इसका कोई बेहतर तरीका तो ज़रूर होना चाहिए! हम, Mondly में - भाषा ऐप जिसे दुनियाभर में लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है, ठीक इसका विपरीत दृष्टिकोण अपनाते हैं। हमारे भाषा विशेषज्ञ जितनी जल्दी हो सके अंग्रेज़ी में आपकी वास्तविक बातचीत करने की क्षमता के बारे में गहराई से परवाह करते हैं। इसीलिए, आपके पाठ्यक्रम की शुरुआत में आपको जटिल धारणाओं की भरमार पेश करने की बजाए, हम आपको वास्तविक बातचीत में शामिल करने से शुरू करते हैं। इस दृष्टिकोण से, हमारी ऐप केवल 5 मिनट उपयोग करने के बाद ही आप अपनी पहली अंग्रेज़ी की बातचीत करने के लिए सक्षम हो जाएँगे। ये तो उत्साहजनक है, है ना?
हमारे भाषाविदों ने अंग्रेज़ी बोलने के प्रमुख रहस्यों में से एक की पहचान की है: एक प्राकृतिक सेटिंग में मूल वक्ताओं को सुनना। क्योंकि हमारा मस्तिष्क हमारे द्वारा सुनी गई जानकारी को अवशोषित करने के लिए बनाया गया है, इसीलिए हमारे विशेषज्ञों ने सुनने को अंग्रेज़ी सीखने का एक अनिवार्य हिस्सा बनाया है। नतीजतन, हमारे सभी लेसनों के दौरान आप मूल वक्ताओं को स्पष्ट रूप से, सही ढंग से और संदर्भ के अनुसार अंग्रेज़ी में बोलते हुए सुनेंगे। इस तरह से, आप मूल शब्दों के प्राकृतिक अंग्रेज़ी उच्चारण को आसानी से सीख लेंगे।

अंग्रेज़ी बोलना

पहले ही दिन से धाराप्रवाह अंग्रेज़ी बोलें

क्या आप जानते हैं कि करके देखने हुए सीखना सबसे प्रभावी सीखने का तरीका है? हर दिन थोड़ा-थोड़ा अंग्रेज़ी का अभ्यास करें और आप एक मूल निवासी की तरह ही हमेशा बोलेंगे! मूल अंग्रेज़ी वक्ताओं द्वारा उच्चारित इन शीर्ष 10 सबसे आम अंग्रेज़ी शब्दों और वाक्यांशों के साथ अभी शुरू करें।

  1. 1. Hello. = नमस्ते।

    पहली छाप बहुत मायने रखती है। कोई अन्य जो इसे नकार दे, उसकी ना सुनें। अंग्रेज़ी में एक सरल सा "हैलो" सीखना, मूल निवासियों के साथ आपकी बातचीत में अद्भुत काम कर सकता है। तो यहाँ पर है कैसे सही तरह से इसका उच्चारण करें:

    Hello.

  2. 2. How are you? = तुम कैसे हो?

    कहने के लिए अगली विनम्र बात होगी यह पूछना "आप कैसे हैं?"। कभी-कभी, आप हैलो कहना छोड़ सकते हैं और सीधे ही पूछ सकते हैं कि सब कैसा चल रहा है। यहाँ पर है इसे अंग्रेज़ी में कैसे उच्चारित करें:

    How are you?

  3. 3. What is your name? = तुम्हारा नाम क्या है?

    जब आप विदेश यात्रा करते हैं, तो आप अक्सर बहुत सारे दोस्त बनाते हैं। भले ही हम बात करें प्लेन में मिले अच्छे अजनबियों की, आपके मेजबान या ड्राइवर की, यहाँ पर है कैसे उनसे उनका नाम पूछें:

    What is your name?

  4. 4. Nice to meet you. = आपसे मिल कर ख़ुशी हुई।

    आपकी उनकी भाषा को बोलने की कोशिश को मूल निवासियों के द्वारा उनकी संस्कृति के प्रति सम्मान के प्रतीक के तौर पर हमेशा ही सराहा जाएगा। एक और बुनियादी वाक्यांश है जिसका आप नए दोस्त बनाते समय उपयोग कर सकते हैं "आपसे मिलकर अच्छा लगा"। क्लिक करें और सुनें कि इसका उच्चारण कैसा होता है:

    Nice to meet you.

  5. 5. Please. = कृपया।

    सभी जगह जहाँ भी आप जाएँ वहाँ शिष्टाचार अत्यंत ही आवश्यक है। और इंग्लैंड कोई अपवाद नहीं है। सही तरह से और सही समय पर "कृपया" कहना आपके मार्ग के कई द्वार खोल देगा। अंग्रेज़ी में इसका उच्चारण करने के लिए, आपको बस कहना है:

    Please.

  6. 6. Thank you. = धन्यवाद।

    माएँ हम सभी के लिए सर्वश्रेष्ठ वरदान है। ना सिर्फ वे हमारा पालन करती हैं, बल्कि वे हमें मूल शिष्टाचार भी सिखाती हैं जैसे उचित संदर्भ में "धन्यवाद" कहना। उन्हीं के उदाहरण का पालन करते हुए, यहाँ पर है कैसे कहें "थैंक यू" अंग्रेज़ी में:

    Thank you.

  7. 7. You're welcome. = आप का स्वागत है।

    इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आप दुनिया में कहाँ हैं। सामान्य ज्ञान सभी भाषाओं में एक सामान ही है। यहाँ पर है कि कैसे लंदन का कोई व्यक्ति कहेगा "आपका स्वागत है":

    You're welcome.

  8. 8. Excuse me! = माफ कीजिए!

    हमें जीवन भर के लिए अपनी छवि बनाने के लिए सिर्फ 7 सेकंड ही चाहिए होते हैं। और कभी-कभी एक अच्छी छवि और बुरी के बीच का अंतर, एक सरल सा "मुझे क्षमा करें" कहना होता है। सुनें कि इसका उच्चारण कैसे किया जाता है अंग्रेज़ी में:

    Excuse me!

  9. 9. How much does it cost? = इसका दाम क्या है?

    खरीदारी की होड़ हर शहर के ब्रेक का एक अनिवार्य हिस्सा है। छुट्टियाँ तब तक समाप्त नहीं होतीं जब तक आप अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए स्मृति चिह्न नहीं खरीद लेते। इसीलिए यहाँ पर है कैसे पूछें "इसका दाम कितना है?" अंग्रेज़ी में:

    How much does it cost?

  10. 10. Goodbye. = अलविदा।

    यदि आप बनाए रखना चाहते हैं अपनी उस पहली अच्छी छवि को जिसे आप अपनी त्रुटिरहित अंग्रेज़ी अभिवादनों और परिचय के साथ बनाने में कामयाब रहें हैं, तो बातचीत का अंत बिल्कुल एक मूल निवासी की तरह "गुडबाय" कहकर करें:

    Goodbye.

शामिल हो जाइए अंग्रेज़ी बोलना सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में!

Mondly अंग्रेज़ी ऐप
Mondly अंग्रेज़ी ऐप
Mondly अंग्रेज़ी ऐप
Mondly Reviews

1 000 000+ + रेटिंग

Mondly को नामांकित किया गया था"संपादक की पसंद" गूगल प्ले में और "सर्वश्रेष्ठ नई ऐप" एप्पल के द्वारा।

Explore Mondly app in AppGalery

सही उच्चारण के लिए अंग्रेज़ी में बातचीत

अंग्रेज़ी सीखने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है इसका अभ्यास करने का मौका जो आपने भाषा बोलकर सीखा है। अन्यथा, आप यह सब भूल जाएँगे, जैसा कि अधिकतर उन चीजों के साथ होता है जिन्हें हमने स्कूल में सीखा था। यही कारण है कि हमारे भाषा विशेषज्ञों ने हर लेसन में अंग्रेज़ी बोलने के अभ्यास को शामिल किया है। आपको किसी अंग्रेज़ी दोस्त को खोजने की आवश्यकता नहीं है आपके साथ रिहर्सल करने में मदद करने के लिए। अंग्रेज़ी बोलने वाले देश में भी जाने की जरूरत नहीं है। यह कैसे संभव हो सकता है? हमने एक उच्च तकनीक वाला कंप्यूटर प्रोग्राम बनाया है जिसके साथ एक स्मार्ट बातचीत करने आप इसका उपयोग कर सकते हैं (वाकई में!)। इसे हम Mondly चैटबॉट कहते हैं। आराम से बैठ जाइए और यह आपके साथ एक दोस्ताना, मूल अंग्रेज़ी आवाज़ का उपयोग करके बातचीत करेगी। शर्माइए मत: इसके प्रश्नों का उत्तर दें या फिर आप इससे कुछ पूछें। बिलकुल जादू की तरह ही, यह सब समझ जाएगी कि आप क्या कह रहे हैं और एक आम व्यक्ति की तरह ही प्रतिक्रिया देगी। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि दुनिया भर के लाखों लोग हमारे चैटबोट का प्रयोग अंग्रेज़ी बोलने का तरीका सीखने के लिए कर चुके हैं।
अंग्रेज़ी बातचीत

आभासी वास्तविकता में अंग्रेज़ी बोलना सीख रहे हैं

हमारे समय के महान दिग्गज आभासी वास्तविकता (वीआर) को प्रौद्योगिकी का भविष्य मानते हैं। इस तकनीक की जबरदस्त क्षमता को स्वीकार करते हुए, हमने आभासी वास्तविकता के माध्यम से भाषा सीखने के भविष्य को आकार देने के लिए हमारे विश्व स्तरीय भाषाविदों के साथ मिलकर काम किया है।
Mondly वीआर से मिलें, पहली आभासी वास्तविकता की एप्लीकेशन जो अंग्रेज़ी बोलने में आपकी सहायता करती है। अपने वीआर हेडसेट पहन लीजिए और खुद को भाषाओं की दुनिया में तल्लीन महसूस कीजिए। लंदन के किसी रेस्तरां में फ़िश और चिप्स का ऑर्डर दीजिए, ट्रेन से न्यूयॉर्क जाते हुए रोमांचक अंग्रेज़ी बातचीत कीजिए या फिर सिडनी के किसी होटल में चेक इन कीजिए। यह वहाँ सही में मौजूद होने के जैसा ही है और यही वह चीज है जो अंग्रेज़ी सीखने को इतना प्रभावी बनती है।
जरा याद करिए उस भावना को जब कोई आपसे एक प्रश्न पूछ बैठता है और आप झल्लाहट से अपने दिमाग के घोड़ों को दौड़ाते हुए यह सोचकर हक्के-बक्के रह जाते हैं कि इसके उत्तर में क्या कहें? वीआर में, आप अपने घर के आरामदायक वातावरण में बैठकर समान स्थितियों का अभ्यास करके अंगेजी बोलना सीखते हैं। सुरक्षित वातावरण में जितनी बार चाहें उतनी बार अभ्यास करें और तुरंत प्रतिक्रिया प्राप्त करें जब तक कि आप इसमें सही ना हो जाएँ। इसके परिणामस्वरूप, आपने वास्तविक दुनिया में जो कुछ भी सीखा है आप उसे लागू करने के लिए आत्मविश्वास प्राप्त करेंगे। अंततः, Mondly आपको अंग्रेजी बोलना सिखाने के बारे में ही है ताकि आप मूल निवासियों के साथ वास्तविक जीवन की बातचीत कर सकें। इसमें कोई संदेह नहीं है, Mondly वीआर आपके सीखने को सुपरचार्ज करती है और अंग्रेज़ी बोलना सीखने को बेहद प्रभावी बनाती है।
वीआर में अंग्रेज़ी

क्या आप जानते थे?

अंग्रेज़ी लैंडमार्क

क्या आपने कभी पायलट बनने का सपना देखा है? यदि आपने देखा है और आप अंग्रेज़ी सीखना चाहते हैं तो आप सही रास्ते पर हैं। क्यों? क्योंकि अंग्रेज़ी आसमान की आधिकारिक भाषा है। इसका मतलब है कि सभी पायलटों को लैंडिंग और टेकऑफ का समन्वय करने के लिए दूसरे पायलटों और टावर के साथ संवाद करने के लिए अंग्रेज़ी बोलना पड़ता है। यह सभी पायलटों के लिए सच है, चाहे उनका मूल देश कोई भी हो। इसलिए, यदि आप कभी पायलट या फ्लाइट अटेंडेंट बनना चाहते हैं, तो यह अंग्रेजी सीखना बहुत फायदेमंद है।
यह जानना अच्छा है कि अंग्रेज़ी भाषा में दसियों अलग-अलग बोलियाँ और उच्चारण हैं। इसका मतलब है कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जहाँ अंग्रेज़ी बोली जाती है, लोग अलग-अलग उच्चारण, शब्दावली या व्याकरण के नियमों का उपयोग करते हैं। तीन प्रमुख अंग्रेज़ी बोलियाँ हैं जो उन महाद्वीपों के आधार पर बोली जाती हैं: यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया। यूरोप में देश के आधार पर बोलियाँ बदलती हैं। इंग्लैंड में लोग स्कॉटलैंड, आयरलैंड और वेल्स के लोगों से थोड़ी अलग बोली का उपयोग करते हैं। इंग्लैंड में, बोलियाँ क्षेत्र के अनुसार भी भिन्न होती हैं। इसी कारण है कि लंदन के लोगों की मैनचेस्टर या लिवरपूल के लोगों की तुलना में एक विशिष्ट बोली और उच्चारण है। उत्तरी अमेरिका के बारे में भी यही बात है जहाँ यूनाइटेड स्टेट के लोगों की अपने कनाडाई पड़ोसियों की तुलना में थोड़ी अलग बोली है। हालाँकि, आपको इन सभी अलग-अलग बोलियों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए। मूल भाषा एक जैसी ही है और आप कहीं भी जाएँ आप वहाँ के विभिन्न लहजे को समझने लगते हैं।

अंग्रेज़ी लैंडमार्क

अंग्रेज़ी बोलने के प्रमुख लाभ हैं

लगभग 1 अरब अंग्रेज़ी वक्ताओं के साथ बात करने में सक्षम हो सकते हैं

विश्वभर में अंग्रेज़ी दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, इसीलिए आपको संवादात्मक अंग्रेज़ी सीखने से निश्चित रूप से बहुत लाभ होगा। उदाहरण के लिए, आप किसी भी समय लोगों से बातचीत कर पाएँगे जब आप इंग्लैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया जाएँगे।

अंग्रेज़ी बोलने वाले देशों में यात्रा करना और ज्यादा बेहतर हो जाएगा

जब भी आप यूनाइटेड किंगडम या संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा की योजना बनाएँगे, तब अंग्रेज़ी बोलना आपके अनुभव को बहुत ज्यादा बेहतर बनाएगा। आप एक मूल निवासी की तरह ही अंग्रेज़ी बोलने वाले देशों का अनुभव कर पाएँगे और इस प्रक्रिया में विश्वसनीय अनुभव प्राप्त करेंगे।

अंग्रेज़ी बोलना आपके पेशे को बचा सकता है

अंग्रेज़ी बोलने से आपके रोज़गार के अवसर बहुत बढ़ जाते हैं और यह बात आपको भीड़ से अलग भी करती है। इसका मतलब है कि आपके पास सबसे पहले एक बढ़िया मौका होगा एक अच्छे वेतन वाली नौकरी पाने का, बेहतर संभावना होगी पदोन्नति होने की या फिर अंग्रेज़ी बोलने वाले देश में एक बढ़िया नौकरी पाने की।

अंग्रेज़ी बोलना आपको ज्यादा स्मार्ट बनता है

अध्ययनों से संकेत मिलते हैं कि द्विभाषी होने से या बहु भाषी होने से आपके मस्तिष्क का ग्रे मेटर बढ़ता है। इसका मतलब है कि अंग्रेज़ी बोलने से आप अभी जितने हैं उससे ज्यादा स्मार्ट बन जाएँगे। तो फिर, आपको किस बात का इंतज़ार है?

Mondly के साथ भाषा सीखने वाले 50 मिलियन लोगों में शामिल हो जाएँ

भाषाओं की दुनिया की खोज करें

Mondly के साथ मुफ़्त में अंग्रेज़ी सीखें

Explore Mondly app in AppGalery

हमारे समाचार पत्र के सदस्य बनें

हमारी सामयिक भाषा की टिप्स, विशेष ऑफरों और भी अधिक का आनंद उठाने वाले 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों में शामिल हो जाएँ।

The email address is not valid

सदस्यता लें

साइट की भाषाएँ

© 2024 एटीआई स्टूडियोज़। सर्वाधिकार सुरक्षित